बिजनेस

भारतीय मूल के अजय बंगा पर अमेरिका को नाज, 2023 के 'महान प्रवासियों' की लिस्ट में मिली जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 11:29 AM IST

Ajay Banga named in 2023 list of Great Of Immigrants:न्यूयार्क का कॉरनेज कॉरपोरेशन (Carnegie Corporation) हर साल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह लिस्ट जारी करता है। अमेरिका 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। अजय बंगा सहित इस लिस्ट में कुल 35 लोगों को जगह मिली है। जो कि दुनिया के 33 देशों से आकर अमेरिका में बस गए।

Image

विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा के नाम एक और उपलब्धि

World Bank president Ajay Banga named in 2023 list of Great Of Immigrants:भारतीय मूल के अजय बंगा ने एक बार फिर भारत का नाम ऊंचा किया है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा (Ajay Banga) को अमेरिका ने साल 2023 के महान प्रवासियों के लिस्ट में जगह दी है। इस लिस्ट में अमेरिका में बसे उन प्रवासियों को जगह दी जाती हैं, जो लोग विदेश से आकर अमेरिका में महान काम करते हैं। ये वो लोग होते हैं जो अमेरिका आकर न केवल उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करते हैं। बल्कि अमेरिका के लोकतंत्र को भी मजबूत करते हैं। इस लिस्ट में अजय बंगा अकेले भारतीय मूल के अमेरिकन हैं। अजय बंगा हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष बने हैं, वह ऐसे पहले भारतीय हैं जो विश्व बैंक (World Bank) का शीर्ष पद संभाल रहे हैं।

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी होती है लिस्ट

न्यूयार्क का कॉरनेज कॉरपोरेशन (Carnegie Corporation) हर साल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह लिस्ट जारी करता है। अमेरिका 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बंगा सहित इस लिस्ट में कुल 35 लोगों को जगह मिली है। जो कि दुनिया के 33 देशों से आकर अमेरिका में बस गए। इस लिस्ट में ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एक्टर हुए क्वॉन, एक्टर पेड्रो पॉस्कल,नोबेल पुरस्कार विजेता हॉफमैन एंड गुइडो इमबेन्स आदि को जगह मिली है। स्कॉटलैंड के कॉरनेज के सम्मान में यह पुरस्कार दिए जाते हैं।

कौन हैं अजय बंगा

अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा सेना में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं। वह मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाले है। बंगा को साल 2007 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद IIM अहमदाबाद पढ़ाई की है। बंगा ने करियर की शुरुआत साल 1980 में नेस्ले इंडिया से की, वह मास्टरकार्ड के सीईओ भी रहे। विश्व बैंक का अध्यक्ष बनने से पहले वह प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article