बिजनेस

विप्रो के इन कर्मचारियों की सैलरी 50 फीसदी तक हुई कम, फिर भी कंपनी में काम करने को हुए राजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 1, 2023, 10:46 AM IST

Wipro Freshers Salary Cut: विप्रो के 90% से अधिक फ्रेशर्स ने कम वेतन के विकल्प को स्वीकार किया है। इस साल फरवरी में विप्रो ने फ्रेशर्स को 6.5 लाख हर साल के वेतन पैकेज की पेशकश की थी, लेकिन बाद में 50 प्रतिशत की कटौती के साथ 3.5 लाख हर साल मिलने वाले वेतन पैकेज के साथ शामिल होने के लिए पूछा गया था।

Image

भारतीय IT कंपनी विप्रो

Photo : iStock

Wipro Freshers Salary Cut: भारतीय IT कंपनी विप्रो ने शुरू में नई भर्तियों के लिए हर साल 6.5 लाख रुपये का पैकेज देने की बात कही थी। लेकिन फिर फरवरी में फ्रेशर्स के लिए वेतन पैकेज में 50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। जिसके बाद कंपनी की खूब आलोचना भी हुई थी। कंपनी ने इसके पीछे की वजह मंदी को ठहराया था। हालांकि, विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी, जतिन दलाल के अनुसार, ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को तेजी लाने के लिए 92 प्रतिशत फ्रेशर्स ने कम पैकेज की पेशकश पर भी कंपनी में शामिल होने को राजी थे।

कम वेतन में काम करने या न करने दोनों का मिला विकल्प

इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, दलाल ने बताया कि कंपनी ने नई भर्तियों को कम वेतन में काम करने या न करने का विकल्प दिया गया था। उन्होंने कहा, "हम पूरे साल अपनी बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से लोगों को शामिल करना जारी रखेंगे।"

विप्रो ने इसके लिए फ्रेशर्स को भेजा था ईमेल

सीएफओ ने ये जोर देकर कहा कि फ्रेशर्स के लिए मुआवजे के पैकेज को कम करने का विप्रो का फैसला "पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता" के साथ लिया गया था। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों को दोनों विकल्प दिए गए थे। विप्रो ने इसके लिए फ्रेशर्स को एक ईमेल भी भेजा था। फ्रेशर्स के लिए वेतन कम करने का निर्णय विवादास्पद हो सकता है, पर विप्रो का दावा है कि बदलती व्यावसायिक जरूरतों के कारण यह आवश्यक था। कंपनी का कहना है कि अधिकतर नए एसोसिएट्स ने कम वेतन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और वह व्यावसायिक जरूरतों के आधार पर पूरे साल नए सहयोगियों को शामिल करना जारी रखेगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article