बिजनेस

Windfall Tax on Crude: क्रूड पेट्रोलियम पर कम किया गया विंडफॉल टैक्स, घटकर रह गया 3,250 रुपये प्रति टन

Windfall Profit Tax on Crude Petroleum: आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कि नई दरें 15 जून से प्रभावी हो गई हैं। यानी 15 जून रात बजे से घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) 3,250 रुपये प्रति टन हो गया है।

Image

क्रूड पेट्रोलियम पर कम किया गया विंडफॉल टैक्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • क्रूड पेट्रोलियम पर घटा विंडफॉल टैक्स
  • घटकर रह गया 3,250 रुपये प्रति टन
  • 15 जून से लागू होंगे नए रेट

Windfall Profit Tax on Crude Petroleum: सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) को घटा दिया है। इसे घटाकर 3,250 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। इससे पहले ये टैक्स 5,200 रुपये प्रति टन था। अप्रत्याशित लाभ कर, विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को ‘शून्य’ पर बरकरार रखा गया है।

ये भी पढ़ें -

कब से लागू होंगी नई दरें

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कि नई दरें 15 जून से प्रभावी हो गई हैं। यानी 15 जून रात बजे से घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) 3,250 रुपये प्रति टन हो गया है।

1 जून को अपने पिछले संशोधन में केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर को 5,700 रुपये से घटाकर 5,200 रुपये कर दिया था। इसी साल 16 अप्रैल को संशोधन के बाद विंडफॉल टैक्स सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया था, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बाद इसे 6,800 रुपये से बढ़ाकर 9,600 रुपये प्रति टन कर दिया गया।

कब से शुरू हुई विंडफॉल टैक्स की शुरुआत

भारत ने पहली बार एक जुलाई, 2022 को अप्रत्याशित लाभ पर टैक्स लगाया। इसके साथ ही वह ऊर्जा कंपनियों के असाधारण प्रॉफिट पर कर लगाने वाले देशों में शामिल हो गया। पिछले दो सप्ताहों के औसत तेल मूल्यों के आधार पर टैक्स रेट की समीक्षा हर पखवाड़े (15 दिन) की जाती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article