इन दिनों WhatsApp और सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स को SBI YONO के साथ Aadhaar अपडेट करने को कहा जा रहा है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर आपने YONO ऐप के साथ अपना आधार अपडेट नहीं किया तो बैंक YONO ऐप को ब्लॉक कर देगा। इस मैसेज के साथ 'आधार अपडेट प्रक्रिया पूरी करने' के लिए एक बाहरी एपीके फाइल डाउनलोड करने का लिंक दिया जा रहा है। हालांकि, ये मैसेज पूरी तर से फेक है। बैंक ने ऐसा कोई इंस्ट्रक्शन अपने ग्राहकों को नहीं दिया है।
प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दोनों ने अब स्पष्ट चेतावनी जारी की है और ये मैसेज फर्जी हैं और इस तरह का कोई इंस्ट्रक्शन बैंक की ओर से जारी नहीं किया गया है। ऐसा साइबर फ्रॉड द्वारा फर्जीवाड़ा के लिए किया जा रहा है। PIB फैक्ट चेक के अनुसार, SBI के नाम पर गलत मैसेज सर्कुलेट कर लोगों को गुमराह कर धोखाधड़ी करने की कोशिश है।
SBI ने नहीं भेजा कोई मैसेज
बैंक के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि SBI ने इस तरह का कोई मैसेज अपने ग्राहकों के लिए जारी नहीं किया है और न ही ग्राहकों से कोई बाहरी फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा है। बैंक ने अपने ग्राहकों को आगाह किया है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें, APK फाइलें डाउनलोड न करें, या आधार विवरण, बैंकिंग क्रेडेंशियल या ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी साझा न करें। साथ ही, ग्राहक ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेशों की रिपोर्ट report.phishing@sbi.co.in पर करने की सलाह दी है।
सोशल मीडिया के जरिये भी अलर्ट
एसबीआई ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि फ्रॉड, बैंकिंग ऐप्स अपडेट करने की आड़ में फर्जी APK लिंक भेज रहे हैं। बैंक ने चेतावनी दी है कि ये लिंक व्यक्तिगत डेटा चुराने और ग्राहकों के खातों से पैसे निकालने के लिए बनाए गए हैं। बैंक ग्राहकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए, एसबीआई ने कहा कि ग्राहकों को बैंकिंग ऐप्लिकेशन केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करने चाहिए।
