बिजनेस

Rishi Sunak: ऋषि सुनक भी करेंगे 70 घंटे काम? नारायण मूर्ति के दामाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे सवाल

Rishi Sunak: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक गोल्डमैन सैक्स में सीनियर सलाहकार के रूप में जुड़ने जा रहे हैं, जो पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी पहली बड़ी भूमिका है। 21 साल पहले उन्होंने यहां समर इंटर्न और जूनियर एनालिस्ट के रूप में काम किया था। गोल्डमैन सैक्स के CEO डेविड सोलोमन ने सुनक के स्वागत में खुशी जताई। इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, किसी ने पूछा किया वे सप्ताह में 70 घंटे काम करेंगे?

Image

ऋषि सुनक से सवाल, (तस्वीर-AP)

Photo : AP

Rishi Sunak: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक नौकरी करने जा रहे हैं। क्योंकि वे गोल्डमैन सैक्स में सीनियर सलाहकार के रूप में ज्वाइन करने वाले हैं। यह उनके लिए पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बड़ी भूमिका है। सुनक 21 साल बाद गोल्डमैन सैक्स लौट रहे हैं, जहां उन्होंने एक समर इंटर्न और जूनियर एनालिस्ट के रूप में काम किया था।

गोल्डमैन सैक्स के CEO डेविड सोलोमन ने सुनक के स्वागत में अपनी खुशी जताई और कहा कि मैं ऋषि को सीनियर सलाहकार के रूप में गोल्डमैन सैक्स में वापस पाकर उत्साहित हूं।इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी, जहां कई लोगों ने मजाकिया टिप्पणियां कीं तो कुछ ने कहा कि सुनक को इन्फोसिस जॉइन करनी चाहिए थी, जहां उनकी पत्नी के परिवार का बड़ा निवेश है।

एक यूजर ने मजाक में कहा कि उन्हें इन्फोसिस जॉइन करके 70 घंटे काम करना चाहिए था। जो इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति (उनके ससुर) सप्ताह में 70 घंटे काम करने की वकालत करते आ रहे हैं। एक अन्य ने पूछा कि क्या वे 70 घंटे सप्ताह में काम करेंगे? तो कोई बोला कि जब ससुराल वाले आपको 70 घंटे काम करने के लिए मजबूर करें। एक ने यह भी कहा कि और सोचो इंटरव्यूअर को पिछली नौकरी का प्रोफाइल बताना कितना मजेदार होगा।

गोल्डमैन सैक्स में ऋषि सुनक का कार्य

अपने नए सलाहकार पद पर सुनक गोल्डमैन सैक्स के ग्राहकों को वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े रणनीतिक सुझाव देंगे। उनके प्रधानमंत्री रहने के अनुभव से बैंक और उसके ग्राहक जटिल आर्थिक रुझानों और नीतिगत बदलावों को बेहतर समझ सकेंगे। साथ ही वे कंपनी के विभिन्न विभागों के साथ काम करेंगे, अपनी जानकारी शेयर करेंगे और संगठन में सीखने की कल्चर को बढ़ावा देंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article