Rishi Sunak New Job: ऋषि सुनक जो अक्टूबर 2022 से जुलाई 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे, अब न्यूयॉर्क स्थित ग्लोबल निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के अधिकारियों के साथ मिलकर दुनिया के ग्राहकों को सलाह देंगे। गोल्डमैन सैक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड सोलोमन ने मंगलवार को दिए एक बयान में कहा कि सुनक वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी अनूठी दृष्टिकोण और अपना विजन शेयर करेंगे।
ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर
ऋषि सुनक ने 2015 में सांसद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। फरवरी 2020 से जुलाई 2022 तक चांसलर ऑफ द एक्सचेकर (वित्त मंत्री) रहे। इससे पहले चीफ सेक्रेटरी टू द ट्रेजरी, पार्लियामेंटरी अंडर-सचिव, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग, कम्युनिटीज एंड लोकल गवर्नमेंट।
2024 में चुनावी हार के बाद की स्थिति
2024 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी हार मिली, जिसके बाद लेबर पार्टी के कीर स्टारमर नए प्रधानमंत्री बने। इसके बावजूद, सुनक ने अपने चुनाव अभियान के दौरान वादा किया था कि वह पूरे कार्यकाल तक रिचमंड और नॉर्थऑलर्टन निर्वाचन क्षेत्र के सांसद बने रहेंगे।
वित्तीय दुनिया में पुराना अनुभव
राजनीति में आने से पहले ऋषि सुनक ने गोल्डमैन सैक्स में 2000 में समर इंटर्न के रूप में और फिर 2001 से 2004 तक एनालिस्ट के रूप में काम किया था। बाद में उन्होंने एक निवेश फर्म की सह-स्थापना की, जो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कार्य करती थी।
