बिजनेस

FMCG Stocks in GREEN: क्या गिरावट में कमाई कराएंगे FMCG Stocks? सेंसेक्स, निफ्टी फिसलने के बाद भी तेजी; टॉप बढ़त वाले शेयर की देखें लिस्ट

FMCG Stocks in GREEN: सोमवार को गिरावट के बीच FMCG शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। अडानी विल्मर लिमिटेड (3.08% ऊपर), डाबर इंडिया लिमिटेड (1.90% ऊपर), मैरिको लिमिटेड (1.73% ऊपर), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (1.54% ऊपर), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (1.16% ऊपर), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (1.08% ऊपर), कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड (0.97% ऊपर) और नेस्ले इंडिया लिमिटेड (0.92% ऊपर) टॉप बढ़त वाले शेयर रहे।

Image

फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ( एफएमसीजी )।

Photo : iStock

FMCG Stocks in GREEN: सोमवार को फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ( एफएमसीजी ) कंपनियों के शेयर में बढ़त दिख रही है, जबकि वैश्विक बाजारों में बेहद कमजोर रुझानों के चलते प्रमुख सूचकांकों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स सुबह 10:45 बजे के आसपास लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी FMCG इंडेक्स, जो इस सेक्टर की 15 टॉप एफएमसीजी कंपनियों के बताता है, वह सुबह 10:55 बजे 221 अंक या 0.36% की बढ़त के साथ 61,966.35 पर पहुंच गया, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 लगभग उसी समय 620.35 अंक या 2.51% गिरकर 24,097 पर रहा।

आज FMCG स्टॉक हरे निशान पर

15 शेयरों में से 8 में बढ़ोतरी हुई, जबकि बाकी में 0.30% से 3.50% तक की गिरावट नजर आई। बिस्कुट बनाने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज सबसे बढ़त में रही, जिसके शेयरों में लगभग 2% का उछाल देखने को मिला, इसके बाद एचयूएल (1.70%), डाबर (1.35%) और टाटा कंज्यूमर (1.30%) का स्थान रहा।

टॉप शेयरों में, वरुण बेवरेजेज में लगभग 3.5% की गिरावट आई है, जिसके बाद प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर में लगभग 2% की गिरावट आई है, रेडिको खेतान में 2.25% की गिरावट आई है, यूनाइटेड ब्रुअरीज में 1.6% की गिरावट आई है, बलरामपुर चीनी मिल्स में 1.66% की गिरावट आई है, यूनाइटेड स्पिरिट्स और आईटीसी दोनों में लगभग आधा-आधा फीसदी की गिरावट आई है।

एफएमसीजी स्टॉक में क्यों नहीं आई गिरावट?

उल्लेखनीय है कि अनिश्चितता के समय में FMCG सेक्टर को सुरक्षित निवेश का जरिया माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि FMCG स्टॉक आर्थिक संकट के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article