Trent share price: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Ltd ने सोमवार को बाजार में जोरदार वापसी की। Q4FY26 बिजनेस अपडेट के बाद स्टॉक में 6% तक उछाल आया। लंबे समय से दबाव में रहे इस शेयर में अचानक आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान फिर से कंपनी की ग्रोथ स्टोरी पर ला दिया है। शेयर 52 वीक हाई से अब भी करीब 40% नीचे है। यह टाटा ग्रुप के सबसे ज्यादा पिटे हुए शेयरों में शामिल है।
| मेट्रिक | कीमत (₹) | अंतर (₹) | प्रतिशत अंतर |
|---|---|---|---|
| 52-वीक हाई | 6,261 | -2,500 | -39.93% |
| 52-वीक लो | 3,276 | +485 | +14.81% |
| मौजूदा कीमत | 3,761 | — | — |
| आज की तेजी | ~3,550 से 3,761 | +211 | ~6% |
Q4 अपडेट ने बदली बाजार की धारणा
Trent की तरफ एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की ग्रोथ रफ्तार बनी हुई है। Trent Q4FY26 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹4,937 करोड़ पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 18% की बढ़त के साथ ₹19,701 करोड़ रहा। यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब रिटेल सेक्टर में डिमांड को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

ट्रेंट के तिमाही नतीजे
क्यों दबाव में था स्टॉक
Trent का शेयर पिछले एक साल में तेज करेक्शन का शिकार रहा। ऊंचे वैल्यूएशन, स्लो LFL ग्रोथ और बाजार की कमजोर धारणा के चलते स्टॉक 52-वीक हाई ₹6,261 से गिरकर ₹3,276 तक आ गया था। इस गिरावट ने इसे Nifty 50 के कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल कर दिया था।
ब्रोकरेज की सतर्क राय
Trent stock analysis में ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs ने Trent पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और Trent Target Price ₹4,080 तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि स्टोर एक्सपैंशन के साथ लागत बढ़ सकती है, जिससे ऑपरेटिंग लीवरेज कमजोर होगा और EBIT पर दबाव आ सकता है। साथ ही, कच्चे माल की महंगाई मार्जिन पर असर डाल सकती है।
आगे की दिशा क्या होगी
बाजार अब Trent के लिए दो अहम संकेतकों पर नजर रखेगा। पहला, Zudio की विस्तार गति कितनी टिकाऊ रहती है। दूसरा, कंपनी बढ़ती लागत के बावजूद अपने मार्जिन को कितना संभाल पाती है। अगर दोनों मोर्चों पर संतुलन बना रहता है, तो स्टॉक में रिकवरी का ट्रेंड मजबूत हो सकता है। Trent में आई यह तेजी केवल शॉर्ट टर्म उछाल नहीं बल्कि फंडामेंटल ट्रिगर पर आधारित है। मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और Zudio की स्केलेबल रणनीति ने बाजार को संकेत दिया है कि गिरावट के बावजूद कंपनी की ग्रोथ स्टोरी बरकरार है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
