बिजनेस

Gold-Silver Vs Bitcoin Vs Stock Market: शॉर्ट टर्म में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

भले ही भारतीय शेयर बाजार दो साल से लगभग एक ही रेंज में है। लेकिन, निफ्टी-सेंसेक्स ने शॉर्ट टर्म में शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर पिछले 1 महीने में गोल्ड, सिल्वर और क्रिप्टो सबको पीछे छोड़ दिया है।

Image

शॉर्ट टर्म में शेयर बाजार ने सबको पीछे छोड़ा

Gold-Silver vs Bitcoin Vs Stock Market : शेयर बाजार, सोना, चांदी या क्रिप्टो… निवेश के लिए किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न? इसका जवाब निवेश की अवधि पर निर्भर करता है। शॉर्ट टर्म सेंसेक्स और निफ्टी ने दूसरे एसेट क्लास को पीछे छोड़ दिया, लेकिन तीन साल के प्रदर्शन में चांदी सबसे आगे निकल गई। सोने ने भी शानदार रिटर्न दिया, जबकि बिटकॉइन का प्रदर्शन कमजोर रहा। इथेरियम इस तुलना में सबसे पीछे रहा।

निवेश की दुनिया में पिछले कुछ महीनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई, तो क्रिप्टोकरेंसी भी दबाव में रहीं। दूसरी ओर, शेयर बाजार ने छोटी अवधि में बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि अलग-अलग निवेश विकल्पों ने एक महीने, तीन महीने, छह महीने और तीन साल की अवधि में कैसा रिटर्न दिया।

शॉर्ट टर्म में सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन बेहतर

एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि में सेंसेक्स और निफ्टी ने दूसरे निवेश विकल्पों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। इन दोनों प्रमुख इक्विटी बेंचमार्क ने जहां पॉजिटिव रिटर्न दिया, वहीं इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी और कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली। इसका मतलब है कि हालिया अवधि में शेयर बाजार ने निवेशकों को अपेक्षाकृत बेहतर रिटर्न दिया। हालांकि, लंबी अवधि की तस्वीर कुछ अलग नजर आती है।

निवेश विकल्प1 महीने का रिटर्न3 महीने का रिटर्न
सेंसेक्स0.12730.0631
निफ्टी0.12170.0453
सोना (Gold)-11.01%-23.56%
चांदी (Silver)-24.09%-40.23%
बिटकॉइन (Bitcoin)-26.03%-24.26%
इथेरियम (Ethereum)-28.77%-32.32%

तीन साल में चांदी ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

तीन साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चांदी इस तुलना में सबसे आगे रही। चांदी ने 28.10 फीसदी का सालाना औसत रिटर्न (CAGR) दिया। सोना 26.72 फीसदी रिटर्न के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बिटकॉइन ने 25.05 फीसदी का सालाना औसत रिटर्न दिया। इसके मुकाबले निफ्टी का तीन साल का CAGR 8.58 फीसदी और सेंसेक्स का 7.68 फीसदी रहा। इथेरियम का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। इसने तीन साल में सिर्फ 0.18 फीसदी का सालाना औसत रिटर्न दिया।

निवेश विकल्प3 साल का सालाना औसत रिटर्न (CAGR)
चांदी (Silver)28.10%
सोना (Gold)26.72%
बिटकॉइन (Bitcoin)25.05%
निफ्टी (Nifty)8.58%
सेंसेक्स (Sensex)7.68%
इथेरियम (Ethereum)0.18%

₹10,000 की मंथली SIP से कहां बने कितने पैसे?

रिटर्न की तुलना को समझने का एक और तरीका मंथली SIP है। मान लीजिए किसी निवेशक ने तीन साल पहले हर महीने ₹10,000 का निवेश शुरू किया होता। इस अवधि में उसका कुल निवेश ₹3.60 लाख होता। तीन साल के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी में ₹10,000 की मासिक SIP की वैल्यू बढ़कर करीब ₹5.29 लाख हो गई। सोने में यही रकम लगभग ₹5.19 लाख और बिटकॉइन में करीब ₹5.08 लाख हो गई। दूसरी ओर, निफ्टी में निवेश की वैल्यू करीब ₹4.07 लाख और सेंसेक्स में लगभग ₹4.02 लाख रही। इथेरियम में ₹10,000 की मासिक SIP की वैल्यू करीब ₹3.61 लाख तक पहुंची।

निवेश विकल्पहर महीने SIP3 साल में कुल निवेशनिवेश की मौजूदा वैल्यू
चांदी₹10,000₹3.60 लाख₹5.29 लाख
सोना₹10,000₹3.60 लाख₹5.19 लाख
बिटकॉइन₹10,000₹3.60 लाख₹5.08 लाख
निफ्टी₹10,000₹3.60 लाख₹4.07 लाख
सेंसेक्स₹10,000₹3.60 लाख₹4.02 लाख
इथेरियम₹10,000₹3.60 लाख₹3.61 लाख
इन आंकड़ों से साफ है कि तीन साल की अवधि में चांदी की SIP सबसे ज्यादा फायदे में रही। सोना और बिटकॉइन भी शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स से आगे रहे। हालांकि, इथेरियम में निवेश करने वाले निवेशकों को इस अवधि में सबसे कम फायदा मिला।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article