Tata Group Listed Share Price : टाटा ग्रुप के शेयरों में पिछले 1 महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों की संपत्ति में औसतन 9% तक की कमी आई, जबकि एक कंपनी ने सबसे ज्यादा नुकसान कराया। देश के सबसे भरोसेमंद और निवेशकों के पसंदीदा कारोबारी समूहों में शामिल टाटा ग्रुप के शेयरों ने पिछले 1 महीने में निराश किया है।
बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, ग्लोबल दबाव और सेक्टोरल कमजोरी के चलते ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में फिसले हैं। टाटा समूह की 20 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इन लिस्टेड कंपनियों के 1 महीने के औसत रिटर्न को देखें, तो निवेशकों की वैल्यू करीब 9% तक घट गई है। हालांकि, यह गिरावट असामान्य नहीं है, क्योंकि पूरे बाजार में ही गिरावट आई है। निफ्टी और सेंसेक्स जैसे इंडेक्स ही 1 महीने में 10% तक गिर चुके हैं।
बर्बादी में टॉपर बनी ये कंपनी
इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली कंपनियों में शीर्ष पर NELCO है। इसके अलावा टाटा स्टील, टीसीएस सहित तमाम बड़े शेयरों में गिरावट हुई है।नेल्को असल में सैटेलाइट कम्युनिकेशन से जुड़ी कंपनी है। फिलहाल, कमजोर डिमांड आउटलुक और मार्जिन प्रेशर जैसे फैक्टर्स ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।
| कंपनी का नाम | LTP (₹) | 1 महीने का रिटर्न | मार्केट कैप (₹ करोड़) |
|---|---|---|---|
| Tata Steel | 187.17 | -10.17% | 2,33,654 |
| Oriental Hotels | 90.00 | -10.70% | 1,607 |
| TCS | 2,383.80 | -11.26% | 8,62,479 |
| Tata Consumer Products | 1,023.60 | -11.47% | 1,01,289 |
| Indian Hotels Company | 582.45 | -13.70% | 82,907 |
| Tata Technologies | 519.00 | -14.60% | 21,058 |
| Tata Chemicals | 608.85 | -14.98% | 15,510 |
| Tata Elxsi | 4,130.60 | -14.99% | 25,731 |
| Automotive Stampings | 402.30 | -15.78% | 638 |
| NELCO | 537.95 | -15.87% | 1,227 |
IT और मेटल पर भी पड़ी मार
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जैसे मजबूत आईटी दिग्गज भी इस गिरावट से अछूते नहीं रहे। IT सेक्टर में डिमांड की अनिश्चितता और क्लाइंट स्पेंडिंग में कमी के संकेतों ने शेयर पर दबाव बनाए रखा। वहीं टाटा स्टील जैसे मेटल शेयरों में भी ग्लोबल कमोडिटी प्राइस में उतार-चढ़ाव और चीन की मांग से जुड़े संकेतों ने कमजोरी दिखाई।
इन शेयरों ने दिखाया दम
जहां एक तरफ टाटा ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिली, वहीं बहुत कम लेकिन चुनिंदा शेयरों ने इस गिरावट के बीच निवेशकों को मुनाफा भी दिया।
पूरे ग्रुप में सिर्फ 2 कंपनियों के ही शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 1 महीने के टाइम फ्रेम पर पॉजिटिव रिटर्न दिया है। Tejas Networks ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसका
1 महीने का रिटर्न 22.66% रहा है। वहीं, दूसरी कंपनी Tata Power है, जिसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 2.37% की ग्रोथ दिखाई है।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
टाटा ग्रुप को आमतौर पर लॉन्ग टर्म निवेश का सुरक्षित विकल्प माना जाता है, लेकिन हालिया गिरावट यह संकेत देती है कि मजबूत ग्रुप भी शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी से अछूते नहीं हैं। हालांकि, यह गिरावट वैल्यू बायिंग का मौका भी बन सकती है, लेकिन निवेशकों को सेक्टर-विशेष जोखिम और ग्लोबल संकेतों पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
