बिजनेस

SBI Share Price: Q3 नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर शेयर, ब्रोकरेज ने बताया खरीदें या नहीं और कितना भागेगा?

State Bank of India के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। मजबूत Q3 नतीजों के बाद शेयर करीब 7% उछलकर ₹1,137 रुपय रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। क्या अब इस शेयर को खरीना चाहिए, जानें क्या कह रहे हैं ब्रोकरेज और एनालिस्ट?

SBI Price Rally

रिकॉर्ड हाई पर शेयर प्राइस

SBI Share Rally Today: शेयर बाजार में सोमवार को SBI Share में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इसने दिन की शुरुआत ही करीब 5% गैप-अप के साथ की और ट्रेडिंग के दौरान करीब 7% उछाल के साथ ₹1,137 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। Q3 नतीजों के बाद शेयर में भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत अपट्रेंड देखने को मिल रहा है। SBI की तेजी का असर निफ्टी, सेंसेक्स के साथ ही पूरे बैंकिंग सेक्टर में पॉजिटिव मोमेंटम की वजह बन गया, जिससे निफ्टी बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, बैंकेक्स भी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, मोतीलाल ओसवाल, बर्नस्टीन, नोमुरा, जेएम फानेंशियल और नुवामा ने SBI को BUY रेटिंग के साथ मजबूत अपसाइड टारगेट दिए हैं।

एक साल में शानदार रिटर्न

पिछले एक साल में SBI के शेयर ने करीब 54% का रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स की बढ़त लगभग 7–8% के आसपास रही। सिर्फ तीन महीनों में स्टॉक करीब 18% चढ़ा, जबकि सेंसेक्स लगभग सपाट रहा। साल 2026 की शुरुआत से अब तक भी SBI का प्रदर्शन इंडेक्स से बेहतर रहा है।

SBI one Year Return

SBI one Year Return

मजबूत नतीजों ने बढ़ाया भरोसा

दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 14% बढ़कर ₹21,876 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹19,175 करोड़ से अधिक है। बेहतर एसेट क्वालिटी और स्थिर ग्रोथ आउटलुक ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

SBI Price Target

SBI Price Target

तकनीकी तौर पर भी स्टॉक मजबूत

SBI का शेयर अपने 5, 20, 50, 100 और 200 दिन के सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो तकनीकी मजबूती का संकेत है। दिन की बढ़त ने न केवल पब्लिक सेक्टर बैंक इंडेक्स बल्कि सेंसेक्स को भी आउटपरफॉर्म किया।

ब्रोकरेज हाउसेज क्यों हैं बुलिश?

ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने SBI पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹1,300 तय किया है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत लोन ग्रोथ, स्थिर मार्जिन और सुधरती एसेट क्वालिटी बैंक को आगे भी बढ़त दिला सकती है। वहीं Nomura के मुताबिक बैंक की 16% सालाना लोन ग्रोथ प्रतिस्पर्धी बैंकों से बेहतर है और कोर कमाई मजबूत बनी हुई है। हालांकि ब्रोकरेज का कहना है कि वैल्यूएशन में काफी रेटिंग पहले ही हो चुकी है, इसलिए आगे की तेजी कमाई की ग्रोथ पर निर्भर करेगी। इसी तरह JM Financial और Nuvama Institutional Equities ने भी Buy रेटिंग दोहराते हुए ₹1,250 का टारगेट दिया है। उनका मानना है कि बैंक की बैलेंस शीट मजबूत है और कम प्रावधान का दबाव भविष्य की कमाई को सपोर्ट करेगा।

ब्रोकरेज हाउसपुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)CMP से संभावित अपसाइड (%)
Motilal Oswal11001,300~14.3%
Nomura1,235 (बरकरार)1,235~8.6%
JM Financial11501,250~9.9%
Nuvama Institutional Equities11001,250~9.9%

निवेशकों को अब क्या रणनीति अपनानी चाहिए?

हालिया तेज रैली के बाद अल्पकाल में मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन ब्रोकरेज रिपोर्ट्स संकेत देती हैं कि बैंक की कमाई और बिजनेस ग्रोथ अभी भी मजबूत है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर मानी जा रही है, जबकि शॉर्ट टर्म निवेशक हालिया तेजी के बाद थोड़े करेक्शन का इंतजार कर सकते हैं। फिलहाल, ब्रोकरेज आउटलुक यह संकेत देता है कि SBI अभी भी बैंकिंग सेक्टर का मजबूत लीडर बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article