बिजनेस

Market Crash: सेंसेक्स 961 और निफ्टी 318 अंक फिसला, निवेशकों के 5 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में फवरी के आखिरी कारोबारी सत्र में भारी गिरावट हुई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 961 अंक टूटकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 318 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। चौतरफा बिकवाली से निवेशकों को 5 लाख करोड़ का झटका लगा है।

Image

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Nifty Sensex Share Market Today: बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स ने 2 फरवरी को में जहां से कारोबार की शुरुआत की 27 फरवरी को करीब उन्हीं स्तरों पर मंथली क्लोजिंग हुई है। इस दौरान 3 से 5 फीसदी तक के उतार-चढ़ाव के बावजूद दोनों इंडेक्स सपाट रहे। Nifty 50 महीने के दौरान 25,000–26,000 के दायरे में झूलता रहा और 27 फरवरी को 25,178.65 पर बंद हुआ, जो महीने की शुरुआत के आसपास के स्तर से बहुत अलग नहीं है। इसी तरह Sensex भी 81,000–84,000 की रेंज में घूमता रहा और 27 फरवरी को 81,287.19 पर बंद हुआ। यानी पूरे महीने की तेज गिरावट या तेज उछाल के बजाय रेंज-बाउंड कंसोलिडेशन देखने को मिला।

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का कारोबार

Sensex में पूरे सत्र के दौरान बिकवाली हावी रही। इंडेक्स 82,220.48 पर खुला और दिन में 82,246.17 का उच्चतम स्तर छुआ, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका। लगातार दबाव के बीच यह 81,159.15 तक फिसला और आखिर में 81,287.19 पर बंद हुआ। पिछले बंद 82,248.61 के मुकाबले सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17% टूट गया। इसी तरह Nifty 25,459.85 पर खुला और 25,476.40 का इंट्राडे हाई बनाया, लेकिन तेजी टिक नहीं पाई। बिकवाली के दबाव में यह 25,141.30 तक लुढ़का और अंततः 25,178.65 पर बंद हुआ। यह पिछले सत्र से 317.90 अंक यानी 1.25% की गिरावट है। तकनीकी नजरिए से 25,200 के नीचे क्लोजिंग शॉर्ट टर्म सेंटीमेंट में नरमी का संकेत देती है।

फरवरी के टॉप से कितना नीचे आया मार्केट कैप

फरवरी में ऑल इंडिया मार्केट कैप का उच्चतम स्तर 11 फरवरी 2026 को 47,478,122.35 करोड़ रुपये रहा। 26 फरवरी 2026 को यह 46,826,538.65 करोड़ रुपये पर आ गया। यानी टॉप से करीब 6,51,583.70 करोड़ रुपये की कमी दर्ज हुई। यह गिरावट बताती है कि इंडेक्स भले फ्लैट दिखे हों, लेकिन ऊपरी स्तरों से वैल्यूएशन में ठंडक आई है।

रैंकहाईएस्ट तारीखमार्केट कैप (₹ करोड़)लोएस्ट तारीखमार्केट कैप (₹ करोड़)
111-02-202647,478,122.3501-02-202645,040,389.91
210-02-202647,429,647.6802-02-202645,435,628.10
309-02-202647,275,815.2113-02-202646,525,081.14
412-02-202647,221,442.7324-02-202646,537,224.54
518-02-202647,174,876.8619-02-202646,510,908.04

निफ्टी में भारी दबाव, गिने-चुने शेयरों ने दिखाई मजबूती

Nifty के ज्यादातर शेयर लाल निशान में बंद हुए। आईटी और चुनिंदा डिफेंसिव शेयरों में हल्की खरीदारी दिखी, लेकिन बैंकिंग, ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली हावी रही। 50 में से अधिकांश स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे इंडेक्स पर व्यापक दबाव बना रहा। आज के सत्र में सबसे ज्यादा मजबूती TRENT में दिखी, जो 1.35% उछलकर बंद हुआ। वहीं, ADANI ENT टॉ लूजर रहा, जो 2.68% टूटकर बंद हुआ।

रैंकटॉप गेनर्स% बदलावटॉप लूजर्स% बदलाव
1TRENT+1.35%ADANIENT-2.68%
2INFY+0.76%MARUTI-2.50%
3HCLTECH+0.62%BHARTIARTL-2.47%
4APOLLOHOSP+0.55%GRASIM-2.43%
5ETERNAL+0.41%SUNPHARMA-2.40%

क्यों आई गिरावट?

ग्लोबल कमजोरी, FII की बिकवाली और बढ़ती अनिश्चितता ने बाजार पर संयुक्त दबाव डाला। अमेरिका में टेक शेयरों की गिरावट, एशियाई बाजारों में कमजोरी और Nvidia जैसे दिग्गज शेयरों में फिसलन से सेंटीमेंट बिगड़ा। साथ ही विदेशी निवेशकों की ₹3,465 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली, India VIX में उछाल और अमेरिका-इरान तनाव ने जोखिम लेने की धारणा घटाई। रुपये की कमजोरी ने भी माहौल को नकारात्मक बनाया, जिससे सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी 25,150 के आसपास आ गया।

  1. ग्लोबल कमजोरी: अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की बिकवाली और एशियाई सूचकांकों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। Nvidia जैसे बड़े शेयरों में गिरावट से वैश्विक सेंटीमेंट कमजोर हुआ।
  2. एफआईआई की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब ₹3,465 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की, जिससे बाजार में पूंजी निकासी बढ़ी और दबाव गहरा हुआ।
  3. India VIX में उछाल: वोलैटिलिटी इंडेक्स में लगभग 3% की बढ़त ने निवेशकों की घबराहट और अनिश्चितता को दर्शाया, जिससे सतर्क कारोबार देखने को मिला।
  4. भूराजनैतिक तनाव: अमेरिका-इरान परमाणु वार्ता बिना नतीजे के समाप्त होने से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका बनी, जिसका असर जोखिम वाली संपत्तियों पर पड़ा।
  5. रुपये में कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलकर 90.95 के करीब पहुंचा, जिससे विदेशी निवेश और बाजार भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

    कैसा रहा सेक्टोरल मार्केट का हाल?

    सेक्टोरल मार्केट में भी ब्रॉड मार्केट और बेंचमार्क इंडेक्स की तरह का रुख पूरी तरह बिकवाली हावी रही। IT को छोड़कर लगभग सभी मेजर सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिखा, जबकि मेटल, FMCG और फार्मा भी कमजोरी के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट रही, जो व्यापक बिकवाली का संकेत है। हालांकि IT, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में हल्की खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सीमित सहारा मिला।

    रैंकटॉप सेक्टोरल गेनर्स% बदलावटॉप सेक्टोरल लूजर्स% बदलाव
    1Nifty Media+0.60%Nifty Realty-2.26%
    2Nifty Consumer Durables+0.17%Nifty Financial Services Ex-Bank-2.06%
    3Nifty IT+0.16%Nifty Auto-1.86%
    4Nifty FMCG-1.69%
    5Nifty Metal-1.67%

    डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article