बिजनेस

कौन हैं S N Subrahmanyan, जो 1.86 लाख करोड़ रुपये की कंपनी L&T ग्रुप के बने चेयरमैन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 2, 2023, 11:25 AM IST

Who is s N Subrahmanyan: एसएन सुब्रमण्यन (SN Subrahmanyan) लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हैं।

Image

लार्सन एंड टुब्रो यह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है।

Photo : BCCL

Who is s N Subrahmanyan: एसएन सुब्रमण्यन (SN Subrahmanyan) लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हैं। वह जुलाई 2017 से सीईओ और एमडी के रूप में 1.86 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू देने वाले ग्रुप को लीड कर रहे हैं। वह वर्तमान चेयरमैन एएम नाइक के अपने पद से हटने के बाद एलएंडटी समूह के चेयमैन के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं। लार्सन एंड टुब्रो यह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जो इंजीनियरिंग, निर्माण, इंस्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

प्रोजेक्ट प्लानिंग इंजीनियर के रूप शुरू किया था करियर

सुब्रमण्यन चेन्नई के रहने वाले हैं। एसएनएस ने 1984 में एलएंडटी के साथ एक प्रोजेक्ट प्लानिंग इंजीनियर के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की थी। उनके पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए) में पोस्ट-ग्रेजुएशन है। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल में एक कार्यकारी प्रबंधन कार्यक्रम में भी किया। उनकी पत्नी का नाम मीना सुब्रमण्यन है। उनके दो बच्चे हैं।

एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड के अध्यक्ष भी

वह एलटीआईमाइंडट्री और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के बोर्ड के उपाध्यक्ष, एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड के अध्यक्ष और एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक और अध्यक्ष भी हैं। एसएनएस ने एलएंडटी के बुनियादी ढांचे के कारोबार को देश के सबसे बड़े निर्माण संगठन के रूप में अपनी स्थिति तक पहुंचाया। उन्होंने पहली बार भारत में सफलतापूर्वक रेडी मिक्स बिजनेस स्थापित किया और भारत में सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को डिजाइन और निर्माण करने का ऑर्डर भी मिल चुका है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article