Gold Price Prediction In 2030: सोना की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। 21 मार्च 2024 को भारत में सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 67,420 रुपए हो गई। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1000 रुपए बढ़कर 61,800 रुपए हो गई। अब 100 ग्राम 24 कैरेट की कीमत 6,74,200 रुपए है जबकि 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 6,18,000 रुपए हो गई है। पिछले 10 वर्षों में सोने की कीमतें लगातार बढ़ी हैं, जिसके कारण सोने के निवेशकों को पिछले 10 वर्षों में काफी अच्छा रिटर्न मिला है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी बढ़ोतरी और रुपए की गिरती कीमत ने सोने के निवेशकों के लिए मुनाफे का रास्ता खोल दिया है। आइए जानते हैं 2030 तक सोने की कीमत कहां तक पहुंच जाएगी। मुथूट गोल्ड प्वाइंट के मुताबकि 2030 तक सोने कीमत इतनी हो जाएगी। नीचे देखिये।
| वर्ष | 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट रुपए में |
| 2030 | 1,11,679 |
| 2029 | 1,01,786 |
| 2028 | 92,739 |
| 2027 | 83,270 |
| 2026 | 80,095 |
| 2025 | 73,139 |
| 2024 | 67,420 |
| 2023 | 61,080 |
| 2022 | 52,670 |
| 2020 | 48,651 |
| 2010 | 18,500 |
| 2000 | 4,400 |
| 1990 | 3,200 |
| 1980 | 1,330 |
| 1970 | 184 |
