PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Beneficiary 2022: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का देश के करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में केंद्र सरकार योजना के पात्र लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये डालेगी। लेकिन सोचिए अगर इस बार की वलाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम ही ना हो तो क्या होगा। बाद में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आपको अभी लाभार्थियों की लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए और अगर उसमें नाम ना हो, तो जरूरी कदम भी उठाने चाहिए।
12वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
लिस्ट में नहीं है नाम तो क्या करें किसान?
अगर PM Kisan Yojana की 11वीं लिस्ट में आपका नाम था, लेकिन इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी ईमेल आईडी पर भी अपनी शिकात दर्ज करा सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606, 155261
ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in , pmkisan-funds@gov.in
टोल-फ्री नंबर: 1800-115-526
उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त नवंबर 2022 तक कभी भी आ सकती है। योजना के पात्र किसानों को मोदी सरकार की ओर से हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। साल की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी सितंबर से नवंबर के बीच दी जाती है।
कई बार ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन की वजह से पीएम कियान की किस्त में देरी हो जाती है। दरअसल इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई थी। बाढ़ और सूखे से जूझ रहे किसानों को किस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है।
