बिजनेस

Zomato पर मिलने वाली 50% छूट की क्या है हकीकत, CEO ने खुद किया खुलासा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 4, 2023, 02:27 PM IST

Zomato CEO Deependra Goyal Fifty Percent discount : दीपिंदर गोयल से जब पूछा गया कि जोमैटो ग्राहकों को बड़ी छूट कैसे देती है तो इस पर गोयल ने कहा, "छूट बहुत बड़ी नहीं हैं, वे केवल दिखाई देती हैं।"

Image

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल

Photo : BCCL

Zomato CEO Deependra Goyal Fifty Percent discount : Zomato पर दिखने वाले डिस्काउंट ऑफर को लेकर कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक जोमैटो प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट देने का तरीका ग्राहकों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने इसे वह बदलने की भी बात कही।

जितनी बड़ी छूट दिखाई देती है उतनी होती नहीं

Zomato दरअसल, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में बातचीत के दौरान दीपिंदर गोयल से पूछा गया कि जोमैटो ग्राहकों को बड़ी छूट कैसे देती है। इस पर गोयल ने कहा, "छूट बहुत बड़ी नहीं हैं, वे केवल दिखाई देती हैं।" जोमैटो के फाउंडर गोयल ने बताया कि हमारे प्लेटफॉर्म पर "80 रुपये तक 50% छूट" जैसे ऑफर चलते हैं। यह 50% की छूट नहीं है, यह केवल 80 रुपये की छूट है। यदि 400 रुपये का ऑर्डर है, तो वह केवल 20% की छूट है। उन्होंने स्वीकार किया कि डिस्काउंट देने का यह तरीका ग्राहकों को गुमराह कर रहा है।

गोयल ने कहा कि मैं इस डिस्काउंट को सही नहीं कहता। यदि आप अपने ग्राहक को कुछ बता रहे हैं, तो यह ईमानदार वाला होना चाहिए। इसमें 80 रुपये की छूट होनी चाहिए। 80 रुपये तक 50% की छूट नहीं होनी चाहिए। गोयल ने यह भी स्वीकार किया कि अगर प्रतिस्पर्धा इसी तरह जारी रही तो मैं कुछ भी नहीं बदल पाऊंगा।

स्विगी के फाउंडर के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात

स्विगी के फाउंडर और सीईओ श्रीहर्ष मजेटी के साथ अपने रिश्तों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बिजनेस में प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती वाला रिश्ता है, अगर श्रीहर्ष कहीं मिलते हैं तो बिजनेस के बारे में बात करने से बचने का प्रयास करते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article