Suzlon Energy Share Price Target: सरकार का फोकस रिन्यूएबल एनर्जी पर बढ़ा है। बजट के बाद सुजलान एनर्जी, वारी रिन्यूएबल, IREDA जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में दिग्गज ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने Suzlon Energy Share पर अपनी निवेश की राय देते हुए शेयर प्राइस टारगेट बताया है। जो कि मौजूदा शेयर प्राइस 61.91 रुपये से 17 फीसदी ज्यादा है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Suzlon Energy मार्केट कैप
BSE एनालिटिक्स के मुताबिक, Suzlon Energy का मार्केट कैप 84,351.66 करोड़ रुपये है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 63.74 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 17.43 रुपये है।
Suzlon Energy Share Price Target: सुजलॉन शेयर पर कितना है टारगेट
ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने Suzlon Energy Share के लिए 71 रुपये का टारगेट सेट किया है।
Suzlon Energy Share Price History
BSE एनालिटिक्स के अनुसार, Suzlon Energy का स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में 13.51 फीसदी और पिछले 2 हफ्ते में 13.22 फीसदी तेजी दिखाई है। पिछले 1 महीने में इस स्टॉक में अपने निवेशकों को 17.32 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 3 महीने में कंपनी का स्टॉक 48.68 फीसदी की तेजी दिखाई है। पिछले 6 महीने में कंपनी का स्टॉक 45.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में करीब 242.99 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Suzlon Energy Share Price Today
सुजलॉन का शेयर शुक्रवार को 0.73% की तेजी के साथ 61.91 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को निफ्टी 428.75 अंक की तेजी के साथ 24,834.85 अंक के आस-पास बंद हुआ। निफ्टी बैंक 407.20 अंक की तेजी के साथ 51,295.95 अंक पर बंद हुआ। वही, सेंसेक्स 1,292.92 अंक की तेजी के साथ 81,332.72 अंक पर बंद हुआ था।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
