Financial Freedom Tips: आज के समय में कई लोगों को केवल सैलरी पर निर्भर रहना असुरक्षित लग सकता है। यही वजह है कि पैसिव इनकन (Passive Income) का चलन बढ़ने लगा है। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि पैसिव इनकम कैसे शुरू की जा सकती है। इससे पहले यही जानते हैं कि पैसिव इनकम होती क्या है-
Passive Income क्या होती है
Passive Income वह आय होती है, जिसमें एक बार मेहनत या निवेश करने के बाद लंबे समय तक बिना रोज सक्रिय रूप से काम किए कमाई होती रहती है। यानी आप हर दिन 8–10 घंटे काम किए बिना भी पैसे कमा सकते हैं। पैसिव इनकम को कुछ उदाहरण के साथ बेहतर समझा जा सकता है। पैसिव इनकम के उदाहरण किराए से आय, फिक्स्ड डिपॉजिट या बॉन्ड से मिलने वाला ब्याज, डिविडेंड, यूट्यूब चैनल या ब्लॉग से कमाई, डिजिटल प्रोडक्ट बेचने से होने वाली कमाई आदि हैं। हालांकि पैसिव इनकम को लेकर शुरुआत में समय, मेहनत या पैसा लगाना पड़ता है, लेकिन बाद में यह नियमित आय का स्रोत बन सकता है।
Passive Income शुरू करने के आसान तरीके
डिविडेंड देने वाले शेयरों में निवेश
ऐसी कंपनियों के शेयर खरीदें जो नियमित डिविडेंड देती हैं। समय के साथ शेयर की कीमत बढ़ने के साथ-साथ आपको तय अंतराल पर आय भी मिलती रहती है।
रेंटल इनकम (किराये से कमाई)
घर, दुकान या अन्य प्रॉपर्टी किराये पर देकर हर महीने स्थिर आय प्राप्त की जा सकती है। सही लोकेशन में निवेश करने से यह लंबी अवधि का मजबूत पैसिव इनकम स्रोत बन सकता है।
डिजिटल प्रोडक्ट बेचें
ई-बुक, ऑनलाइन कोर्स, टेम्पलेट या फोटो जैसी डिजिटल चीजें एक बार बनाकर कई बार बेची जा सकती हैं। एक बार मेहनत के बाद लगातार आय की संभावना रहती है।
एफिलिएट मार्केटिंग
ब्लॉग, यूट्यूब या सोशल मीडिया के जरिए किसी कंपनी के प्रोडक्ट प्रमोट करें। आपके लिंक से खरीदारी होने पर कमीशन मिलता है, जिससे बिना खुद का प्रोडक्ट बनाए कमाई हो सकती है।
फिक्स्ड डिपॉजिट या बॉन्ड में निवेश
बैंक एफडी या सरकारी बॉन्ड में निवेश करने पर निश्चित ब्याज मिलता है। यह कम जोखिम वाला विकल्प है और नियमित रिटर्न देता है।
Passive Income शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि बिना मेहनत के पैसा जैसी कोई चीज नहीं होती। शुरुआत में रिसर्च, योजना और अनुशासन जरूरी है। साथ ही जोखिम को समझना भी जरूरी है, क्योंकि हर निवेश में उतार-चढ़ाव होता है।
