बिजनेस

Multibagger: थकने का नाम नहीं ले रहा Cupid का शेयर, एक साल में 566% ताबड़तोड़ रिटर्न, FII-DII भी फिदा

Cupid Limited का शेयर थकने का नाम नहीं ले रहा है। कॉन्डोम और FMCG प्रोडक्ट बनाने वाली यह कंपनी 2025 में अब तक यह स्टॉक करीब 566% का ताबड़तोड़ रिटर्न दे चुका है। सऊदी अरब में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बोर्ड की मंजूरी, मुनाफे में 140% की छलांग और FII-DII की बढ़ती दिलचस्पी ने इस शेयर को 52-वीक हाई तक पहुंचा दिया है। स्मॉलकैप से मल्टीबैगर बनने की कहानी में Cupid निवेशकों की खास पसंद बनता दिख रहा है।

Image

ये शेयर दिखाएगा दम। (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई)

Cupid Share Price पिछले एक साल में रॉकेट की तरह उड़ा है। इस साल अब तक यानी YTD के लिहाज से देखें, यह शेयर निवेशकों को 566% रिटर्न दे चुका है। मंगलवार, 30 दिसंबर, 2025 को कंपनी का शेयर 52-वीक हाई पर पहुंच गया। BSE पर शेयर 0.91% की तेजी के साथ ₹490.95 के स्तर तक चढ़ गया। यह तेजी ऐसे उस समय आई है, जब कंपनी के बोर्ड ने सऊदी अरब में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने को मंजूरी दी है।

सऊदी अरब में पहली विदेशी फैक्ट्री को मंजूरी

29 दिसंबर 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में Cupid Limited ने किंगडम ऑफ सऊदी अरब (KSA) में FMCG मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी। यह कंपनी की भारत के बाहर पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी। कंपनी के मुताबिक, इस प्लांट से सऊदी अरब और पूरे GCC क्षेत्र में सप्लाई बेहतर होगी, प्रोडक्ट की उपलब्धता बढ़ेगी और डिलीवरी टाइम घटेगा। इस प्रोजेक्ट को इंटरनल फंड से पूरा किया जाएगा।

मुनाफे में जबरदस्त उछाल

वित्तीय मोर्चे पर भी कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया है। FY26 की दूसरी तिमाही में Cupid का नेट प्रॉफिट 140% उछलकर ₹24.12 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹10.04 करोड़ था। मजबूत नतीजों ने शेयर में तेजी को और बल दिया है।

566% का सालाना रिटर्न

Cupid का शेयर इस साल अब तक करीब 566% का रिटर्न दे चुका है। मौजूदा भाव 52-वीक लो ₹50 के मुकाबले करीब 873% ऊपर है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹13,055 करोड़ तक पहुंच गया है।

FII-DII की दिलचस्पी बढ़ी

शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी सितंबर 2025 तिमाही में बढ़कर 2.58% हो गई है। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी भी धीरे-धीरे बढ़कर 0.35% तक पहुंच चुकी है। प्रमोटर होल्डिंग सितंबर 2025 में 45.56% रही।

शेयर के मजबूत और कमजोर पहलू

पॉजिटिव

  • कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है।
  • आने वाली तिमाहियों में अच्छे नतीजों की उम्मीद।
  • पिछली तिमाही में प्रमोटर होल्डिंग में 3.04% की बढ़ोतरी।

नेगेटिव

  • शेयर बुक वैल्यू के मुकाबले करीब 35 गुना पर ट्रेड कर रहा है।
  • लगातार मुनाफे के बावजूद डिविडेंड नहीं।
  • पिछले 5 साल में सेल्स ग्रोथ सिर्फ 2.7%।
  • प्रमोटर्स की 36.1% हिस्सेदारी अभी भी गिरवी।
  • डेब्टर और वर्किंग कैपिटल डेज में तेज बढ़ोतरी।

आगे क्या?

ग्लोबल एक्सपेंशन, मजबूत मुनाफा और FMCG सेगमेंट में बढ़ती मौजूदगी Cupid Limited को लॉन्ग टर्म में मजबूत बना सकती है। हालांकि, ऊंचा वैल्यूएशन और वर्किंग कैपिटल से जुड़े रिस्क निवेशकों को ध्यान में रखने होंगे।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article