बिजनेस

WazirX hack: WazirX में डूबे रकम की भरपाई का मौका! क्या है कॉइनस्विच का 600 करोड़ का प्लान, जो आ सकता है बड़े काम?

WazirX Hack losses recovery Opportunity : जुलाई 2024 में WazirX पर साइबर अटैक के बाद CoinSwitch ने 600 करोड़ रुपये का रिकवरी प्रोग्राम लॉन्च किया। जानें कैसे मिलेगा लाभ और क्या हैं जोखिम।

Image

CoinSwitch 'रिकवरी प्रोग्राम' का विवरण

Photo : Times Now Digital

WazirX Hack losses recovery Opportunity: जुलाई 2024 में WazirX पर हुए 2,000 करोड़ रुपये के साइबर अटैक के बाद CoinSwitch ने एक 600 करोड़ रुपये का 'रिकवरी प्रोग्राम' लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम WazirX यूजर्स को उनके नुकसान की भरपाई में मदद कर सकता है। CoinSwitch के मुताबिक, यह योजना न केवल नुकसान की भरपाई करेगी, बल्कि क्रिप्टो निवेशकों को प्रोत्साहित भी करेगी।

WazirX पर हुए साइबर हमला के बारे में

जुलाई 2024 में WazirX के एथेरियम वॉलेट से 230 मिलियन डॉलर (करीब 2,000 करोड़ रुपये) की चोरी हुई। इस हमले से प्रभावित 1.5 करोड़ निवेशकों को राहत देने के लिए CoinSwitch ने 'CoinSwitch Cares' प्रोग्राम शुरू किया है।

cryptocurrency heist news, WazirX investor losses

WazirX hack 2024 (फोटो सोर्स- मेटा AI)

CoinSwitch 'रिकवरी प्रोग्राम' डिटेल्स

कैसे करें आवेदन

WazirX उपयोगकर्ता CoinSwitch प्लेटफॉर्म पर साइन अप कर KYC पूरा कर सकते हैं। उन्हें WazirX पर हुए नुकसान का स्टेटमेंट अपलोड करना होगा। निवेशक 10% तक साइन-अप बोनस और 5% तक रेफरल बोनस कमा सकते हैं।

यह योजना 24 महीने तक चलेगी, और CoinSwitch का दावा है कि ज्यादातर उपयोगकर्ता 6-8 महीनों में अपने नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है, जिसमें 300 करोड़ रुपये साइन-अप और रेफरल बोनस के लिए और शेष राशि ट्रेडिंग से होने वाले रेवेन्यू से आएगी।

WazirX का ‘Socialised Loss’ मॉडल

WazirX ने निवेशकों के नुकसान को साझा करने के लिए 'Socialised Loss' मॉडल का प्रस्ताव रखा, जिसे कई निवेशकों ने अस्वीकार कर दिया। CoinSwitch का प्रोग्राम इस मॉडल से अलग है और निवेशकों को प्रोत्साहित करता है।

क्या हैं जोखिम?

अगर क्रिप्टो की कीमतों में 20-30% गिरावट होती है, तो नुकसान की भरपाई मुश्किल हो सकती है। CoinSwitch ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनाम क्रिप्टो में मिलेगा या रुपये में।

डिस्क्लेमर : यहां किप्टोकरेंसी में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। किप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article