बिजनेस

दिवाली-छठ पर्व पर घर जाने की तैयारी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गई ये सुविधा, यात्रियों को अब नहीं होगी परेशानी

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान जब लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी में हैं, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अगर आप भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो आइए बताते हैं रेलवे ने आपकी सुविधा के लिए क्या बदलाव किए हैं?

Image

Indian Railway

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के करीब आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगती है। खासकर दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में तो टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी पहल की गई है। रेलवे ने यहां “यात्री सुविधा केंद्र” की शुरुआत की है, जिससे अब टिकटिंग और प्लेटफ़ॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही और भी आसान, सुरक्षित और आसान हो जाएगी। आइए जानते हैं रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए क्या तैयारी की है?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खास सुविधा

इस नए केंद्र को तीन हिस्सों में बांटा गया है प्री-टिकटिंग एरिया, टिकटिंग एरिया और पोस्ट-टिकटिंग एरिया। इसका मकसद प्लेटफ़ॉर्म पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना और टिकटिंग प्रक्रिया को तेज़ बनाना है। स्टेशन पर अब अनारक्षित टिकट काउंटरों के साथ-साथ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVMs) भी लगाई गई हैं, जिनसे यात्री कुछ ही मिनटों में टिकट ले सकेंगे। इससे त्योहारों के मौसम में लंबी कतारों और अव्यवस्था की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कदम यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले दिनों में देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसी ही व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि त्योहारों के दौरान हर यात्री को सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

प्लेटफॉर्म पर भी बड़ा बदलाव

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान जब लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी में हैं, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अगर आप भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो ध्यान दें आपकी ट्रेन अब पहले वाले प्लेटफॉर्म से नहीं जाएगी।

त्योहारी सीजन में स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और ट्रेनों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए हैं। ये बदलाव 5 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक लागू रहेंगे, जबकि कुछ ट्रेनों के लिए ये बदलाव 9 अक्टूबर से प्रभावी हुआ है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए उठाया गया है, ताकि भीड़ नियंत्रण और ट्रेन मूवमेंट सुचारू रूप से हो सके। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट या रेलवे ऐप पर प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी जरूर चेक करें, ताकि स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति से बचा जा सके।

इन ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं

  • 12562 नई दिल्ली-दरभंगा जंक्शन (पहले प्लेटफॉर्म 13, अब नया प्लेटफॉर्म 01)
  • 12561 दरभंगा-नई दिल्ली (पहले 12, अब 07)
  • 12460 बीकानेर-सियालदह (पहले 13, अब 09)
  • 04473 दिल्ली-सहारनपुर (पहले 15, अब 10)
  • 04641/64429 गाजियाबाद–नई दिल्ली–अलीगढ़ (पहले 13, अब 10)
  • 14324 रोहतक–नई दिल्ली (पहले 07, अब 02)
  • 12046 चंडीगढ़–नई दिल्ली (पहले 02, अब 01)
  • 64425/64432 गाजियाबाद–नई दिल्ली–गाजियाबाद (पहले 13, अब 05)
  • 12033 कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली (पहले 02, अब 10)
  • 12056/12057 देहरादून–नई दिल्ली–दौलतपुर चौक (पहले 10, अब 02)
  • 64052 गाजियाबाद–पलवल (पहले 02, अब 01)
  • 64057 पलवल–गाजियाबाद (पहले 02, अब 01)

9 अक्टूबर से बदले गए प्लेटफॉर्म वाली ट्रेनें

12445 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा (पहले 15, अब 08)

12392 नई दिल्ली–राजगीर (पहले 08, अब 01)

रेलवे ने कहा है कि यह बदलाव केवल अस्थायी व्यवस्था है, और त्योहारों की भीड़ खत्म होते ही प्लेटफॉर्म की स्थिति फिर सामान्य कर दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे IRCTC ऐप, रेलवे हेल्पलाइन या स्टेशन डिस्प्ले बोर्ड के जरिए यात्रा से पहले अपडेट जरूर लें।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article