बिजनेस

Vodafone News: Vodafone का आया मेगा प्लान, Indus Towers में बेचगी पूरी हिस्सेदारी; जानें क्या है डील

Vodafone News: इंडस टावर्स में वोडाफोन की हिस्सेदारी 230 करोड़ डॉलर की है। जो कि वोडाफोन की इंडस टावर्स में 21.5 फीसदी होता है। मीडिया रिपोर्ट क मुताबिक अब वोडाफोन ग्रुप अभी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है लेकिन अगर मांग कमजोर दिखती है तो इस योजना में कुछ बदलाव हो सकता है और पूरी हिस्सेदारी बेचने की बजाय इसे कम किया जा सकता है।

Image

Indus Towers में Vodafone Group की हिस्सेदारी।

Vodafone News: वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) अपनी पूरी हिस्सेदारी मोबाइल टावर ऑपरेटर इंडस टावर्स (Indus Towers) में बेचने की तैयारी कर ली है। वोडाफोन ग्रुप अपनी पूरी हिस्सेदारी अगले हफ्ते ब्लॉक डील्स के जरिए बेचेगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि इस खुलासे का इंडस टावर्स के शेयरों पर खास असर नहीं दिखा और दिन के आखिरी में BSE पर यह 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 340 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.12 फीसदी उछलकर 346.80 रुपये के भाव तक पहुंचा था।

कितनी है Indus Towers में Vodafone Group की हिस्सेदारी

इंडस टावर्स में वोडाफोन की हिस्सेदारी 230 करोड़ डॉलर की है। जो कि वोडाफोन की इंडस टावर्स में 21.5 फीसदी होता है। मीडिया रिपोर्ट क मुताबिक अब वोडाफोन ग्रुप अभी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है लेकिन अगर मांग कमजोर दिखती है तो इस योजना में कुछ बदलाव हो सकता है और पूरी हिस्सेदारी बेचने की बजाय इसे कम किया जा सकता है।

Indus Towers Share Price History: इंडस टावर्स

इंडस टावर्स के शेयर पिछले साल 18 अगस्त 2023 को 157.40 रुपये के भाव पर थे। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 10 महीने में यह करीब 135 फीसदी उछलकर करीब दो हफ्ते पहले 3 जून 2024 को 369.85 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए करीब 8 साल का रिकॉर्ड हाई है। फिलहाल इस हाई से यह करीब 8 फीसदी डाउनसाइड है। इस साल वर्ष 2024 में अब तक इसके शेयर करीब 68 फीसदी मजबूत हो चुके हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article