GO Digit General Insurance IPO GMP: गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का IPO 15 मई (बुधवार) से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ये आईपीओ 3 दिन तक खुला रहेगा और 17 मई (शुक्रवार) को बंद होग। बता दें कि इस कंपनी में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी निवेश किया हुआ है। ग्रे मार्केट में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर मजबूत प्रीमियम या जीएमपी पर चल रहा है, जो लिस्टिंग पर अच्छे प्रॉफिट का संकेत है। बता दें कि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी।
ये भी पढ़ें -
कितना है GMP और आईपीओ में प्राइस बैंड
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258 रु - 272 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार ग्रे मार्केट में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के शेयर का प्रीमियम 45 रु है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इसका जीएमपी 50 रु तक है। यानी ये लिस्टिंग पर 17-18 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट-बढ़ सकता है।
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ऑटो इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा बीमा, संपत्ति बीमा, समुद्री बीमा और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट प्रोवाइड करती है।
चेक करें आईपीओ की पूरी डिटेल
- आईपीओ 15 मई को खुलकर 17 मई को बंद होगा
- कंपनी की लिस्टिंग 23 मई को होगी
- आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258-272 रु है
- कंपनी आईपीओ के जरिए 2614.65 करोड़ रु जुटाएगी
- इसके आईपीओ में लॉट साइज 55 शेयरों की है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
