बिजनेस

Andhra Paper: आंध्र पेपर करेगी स्टॉक स्प्लिट, शेयर प्राइस में आई 2.5 फीसदी की गिरावट

Andhra Paper Share Price: बीएसई पर आंध्र पेपर का शेयर 524.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 512 रु पर खुला है और 10 बजे 12.95 रु या 2.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 511.85 रु पर है।

Image

आंध्र पेपर का शेयर गिरा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आंध्र पेपर के शेयर में गिरावट
  • 2.5 फीसदी फिसला शेयर
  • कंपनी करेगी स्टॉक स्प्लिट

Andhra Paper Share Price: आंध्र पेपर ने मंगलवार को स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया। यानी कंपनी अपने हर शेयर को कुछ हिस्सों में बांट देगी। कंपनी ने अपने शेयरों को 1:5 के अनुपात यानी हर शेयर के 5 टुकड़े करने का फैसला किया है। चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) तिमाही के नतीजों का ऐलान करते हुए कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया। स्टॉक स्प्लिट की प्रोसेस 4 महीनों में पूरी होने का अनुमान है। इस खबर के बीच बुधवार को आंध्र पेपर का शेयर गिर गया है। कंपनी क शेयर में करीब 2.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें -

कितने पर आ गया शेयर

बीएसई पर आंध्र पेपर का शेयर 524.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 512 रु पर खुला है और 10 बजे 12.95 रु या 2.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 511.85 रु पर है।

स्टॉक स्प्लिट के बाद कितना रहेगा शेयर का रेट

जब भी कोई कंपनी स्टॉक स्प्लिट करती है तो उसके शेयर का दाम भी उसी अनुपात में घट जाता है। जैसे कि 500 रु के शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा तो हर शेयर की मार्केट वैल्यू भी 100 रु रह जाएगी।

कैसे रहे आंध्र पेपर के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 38% की गिरावट के साथ 364.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की चौथी तिमाही में आंध्र पेपर का रेवेन्यू 590.16 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका प्रॉफिट 153.9 करोड़ रु से 75 फीसदी घटकर 38.4 करोड़ रु रह गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article