बिजनेस

Go Digit IPO Day2: गो डिजिट के IPO का दूसरा दिन, जानें कैसा मिल रहा रेस्पॉन्स और कितना पहुंचा GMP

Go Digit IPO day 2: GMP, subscription status, price to review: ग्रे मार्केट में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर 15 मई वाले प्रीमियम या जीएमपी पर ही चल रहा है। बता दें कि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी।

Image

गो डिजिट के आईपीओ का दूसरा दिन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गो डिजिट के आईपीओ का दूसरा दिन
  • 45 रु है जीएमपी
  • 17 मई को बंद होगा इश्यू

Go Digit IPO: 15 मई (बुधवार) से सब्सक्रिप्शन के लिए खुले गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के IPO का गुरुवार को दूसरा दिन है। ये आईपीओ इश्यू 17 मई (शुक्रवार) को बंद होगा। गो डिजिट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी निवेश किया है। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस को कमजोर रेस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। इश्यू के पहले दिन आईपीओ को 0.37 गुना या 37 फीसदी ही सब्सक्राइब किया गया। हालांकि इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) अच्छे प्रॉफिट का संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें -

कितना है गो डिजिट जीएमपी

ग्रे मार्केट में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर 15 मई वाले प्रीमियम या जीएमपी पर ही चल रहा है। बता दें कि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258-272 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार ग्रे मार्केट में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के शेयर का प्रीमियम 45 रु है।

यानी लिस्टिंग पर इससे 17-18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक जीएमपी में गिरावट या बढ़ोतरी भी हो सकती है।

क्या है गो डिजिट कंपनी का बिजनेस

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ऑटो इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा बीमा, संपत्ति बीमा, समुद्री बीमा और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट प्रोवाइड करती है।

कितनी है लॉट साइज गो डिजिट का

आईपीओ 15 मई को खुलकर 17 मई को बंद होगा कंपनी की लिस्टिंग 23 मई को होगी आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258-272 रु है कंपनी आईपीओ के जरिए 2614.65 करोड़ रु जुटाएगी इसके आईपीओ में लॉट साइज 55 शेयरों की है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article