15 फीसदी तक सस्ता हो सकता है खाने का तेल, कल सरकार करेगी बड़ी बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 05:16 PM IST

Edible Oil Price: रिटेल मार्केट में एडिबल ऑयल की कीमतों में और कमी लाने के लिए कल सरकार बड़ी बैठक करेगी। बैठक में सभी तेल उत्पादक, निर्यातकों को बुलाया गया है।

नई दिल्ली। सरकार एडिबल ऑयल कीमतों पर कल बड़ी बैठक करेगी। फूड सेक्रेटरी सुधांशु पांडे का कहना है कि सरकार लगातार कीमतों को मॉनिटर कर रही है। स्थिति को देखते हुए सरकार सही फैसला लेगी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार तेल की कीमतों को देखते हुए बैठक करेगी। एडिबल ऑयल की कीमतें (Edible Oil Price) और कम होने की उम्मीद है। ईटी नाउ स्वदेश को सूत्रों के हवाले से मिली Exclusive जानकारी के अनुसार MRP में बदलाव करने का निर्देश दिया जा सकता है। खाने के तेल के दाम में 10 फीसदी से 15 फीसदी की कटौती हो सकती है।

End of Article