Vedanta Share Price Target: ब्लैकरॉक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड और निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने मिलकर अनिल अग्रवाल की माइनिंग वेदांता में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस खबर के बाद वेदांता के शेयर में बुधवार को जबरदस्त तेजी है। तेजी के बीच वेदांता का शेयर 52 हफ्तों के नए टॉप लेवल पर पहुंच गया है। करीब सवा 12 बजे बीएसई का शेयर 29.80 रु या 8.81 फीसदी की तेजी के साथ 368 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 368.20 रु तक ऊपर गया है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। वेदांता का शेयर 338.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बीएसई पर सुबह 346.40 रु पर खुला था। 52 हफ्तों के शिखर पर पहुंचने के बावजूद भी वेदांता का शेयर और मुनाफा करा सकता है।
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
सीएलएसए ने वेदांता लिमिटेड के लिए रेटिंग REDUCE से अपग्रेड करके BUY कर दी है और शेयर पर अपना टार्गेट भी बढ़ा दिया है। सीएलएसए ने वेदांता स्टॉक पर अपना लक्ष्य 260 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये कर दिया है।
शानदार डिविडेंड देती है वेदांता
वेदांता की हाई डिविडेंड यील्ड 17.5 प्रतिशत है। पिछले साल, वेदांता लिमिटेड ने अपने निवेशकों को चार मौकों पर डिविडेंड दिया था। फरवरी में 12.5 रुपये, अप्रैल में 20.5 रुपये, मई में 18.5 रुपये और दिसंबर में 11 रुपये।
2022 में, कंपनी ने 9 मार्च, 6 मई, 26 जुलाई और 29 नवंबर को 13 रुपये, 31.5 रुपये, 19.5 रुपये और 17.5 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की। कंपनी ने 23 जुलाई 2001 को 3 रुपये का अपना पहला डिविडेंड दिया था।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
