बिजनेस

Upper Circuit Share: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स में लगातार 7 दिनों से लग रहा अपर सर्किट, 6 महीनों में दिया 223% रिटर्न

Hazoor Multi Projects Share: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयर में 28 मार्च से सभी कारोबारी सत्रों में अपर सर्किट लगा है। इस दौरान शेयर 40.64 फीसदी मजबूत हुआ है। मंगलवार को इसका शेयर बीएसई पर 19.25 रु या 5 फीसदी की मजबूती के साथ 405.05 रु पर बंद हुआ।

Image

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स में लग रहा अपर सर्किट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स में लग रहा अपर सर्किट
  • 7 दिनों से लगातार लग रहा अपर सर्किट
  • 6 महीनों में शेयर ने किया पैसा 3 गुना

Hazoor Multi Projects Share: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) के शेयर में लगातार 7 दिनों से अपर सर्किट लग रहा है। कंपनी फंड जुटाने की प्लानिंग कर रही है। इसी को लेकर इसके बोर्ड की बैठक 12 अप्रैल को होने जा रही है। कंपनी को अपने बढ़ते बिजनेस के लिए फंड चाहिए। आगामी बोर्ड बैठक में इसीलिए फंड जुटाने को लेकर चर्चा होगी। कंपनी ये पैसा इक्विटी शेयर, वारंट या कोई और कंवर्टिबल इंस्ट्रूमेंट जारी करके जुटाएगी। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का शेयर 28 मार्च से अब तक 40 फीसदी से अधिक मजबूत हो चुका है।

ये भी पढ़ें -

लगातार लग रहा अपर सर्किट

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयर में 28 मार्च से सभी कारोबारी सत्रों में अपर सर्किट लगा है। इस दौरान शेयर 40.64 फीसदी मजबूत हुआ है। मंगलवार को इसका शेयर बीएसई पर 19.25 रु या 5 फीसदी की मजबूती के साथ 405.05 रु पर बंद हुआ।

6 महीनों में पैसा कर दिया 3 गुना से अधिक

  • हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर ने बीते 6 महीनों में 223.39 फीसदी रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर दिया है
  • एक महीने में इसका शेयर सिर्फ 12 फीसदी चढ़ा है, क्योंकि 28 मार्च से पहले इसके शेयर में काफी गिरावट आई
  • बीते 5 सत्रों में कंपनी का शेयर 21.51 फीसदी मजबूत हुआ
  • 2024 में अब तक शेयर 18.02 फीसदी चढ़ा है

क्या है कंपनी का बिजनेस

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट फर्म है। यह बहुमंजिला रेसिडेंशियल टावर सहित खास प्रोजेक्ट्स डेवलप करती है। कंपनी की स्थापना 1 दिसंबर 1992 को हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article