Vedanta Share Price Crash की बाजार में चर्चा है। हालांकि, एक ही झटके में वेदांता के शेयर में 64% की गिरावट के बाद भी निवेशक पैनिक नहीं हैं, क्योंकि उन्हें इससे खास नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि, निवेशकों को उम्मीद है कि डीमर्जर के चलते आई गिरावट की भरपाई उन शेयरों से हो जाएगी, जो उन्हें डीमर्जर के चलते मिलने वाले हैं।
कितने से कितने का हुआ शेयर?
वेंदांता का शेयर बुधवार को 773.60 रुपये पर बंद हुआ। लेकिन, गुरुवार को शेयर 289.50 रुपये खुला और करीब 64% की गिरावट के साथ 271.50 रुपये तक फिसल गया। आमतौर पर शेयरों में 10 से 20% की सर्किट लिमिट होती है। लेकिन, गुरुवार को वेदांता डीमर्जर (Vedanta Demerger) के चलते वेदांता के शेयरों की ट्रेडिंग स्पेशल प्राइस डिस्कवरी सेशन के तहत हुई, इस दौरान कोई सर्किट लिमिट नहीं होती है।
क्या है कंपनी का डीमर्जर प्लान?
वेदांता डीमर्जर प्लान (Vedanta Demerger Plan) के तहत वेदांता लिमिटेड को 5 अलग-अलग स्वतंत्र कंपनियों में बांटा गया है। इसका मकसद कंपनी के एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, पावर, स्टील, और बेस मेटल के कारोबार को अलग-अलग करना और उन्हें उनकी क्षमता के मुताबिक बढ़ने का मौका देना है। इस प्लान के तहत वेदांता के सभी शेयरहोल्डर्स को 1:1 के अनुपात में नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे। इस प्लान के तहत वेदांता पांच कंपनियों में बंटेगी।
- वेदांता एल्युमिनियम (
Vedanta Aluminium ) - वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil & Gas)
- वेदांता पावर (
Vedanta Power ) - वेदांता स्टील एंड आयरन (Vedanta Steel & Iron)
- वेदांता लिमिटेड (बेस मेटल्स, हिंदुस्तान जिंक)
वेदांता के इस प्लान के तहत डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 1 मर्ह, 2026 तय की गई है, जबकि एक्स डेट 30 अप्रैल है। इसक मतलब है कि जिन शेयरहोल्डर्स के पास 30 अप्रैल से पहले वेदांता के शेयर हैं, उन्हें 1 मई को नई लिस्टेड कंपनियों के शेयर मिलेंगे। इसे कंपनी के लिए वैल्यू अनलॉकिंग का जरिया माना गया है, इससे वेदांता समूह का ओवरऑल वैल्यूएशन बढ़ेगा और निवेशकों को कंपनियों का वास्तविक मूल्य मिलने की संभावना है।
फिलहाल कितनी हुई शेयर की कीमत?
डीमर्जर के बाद Vedanta Share Price 289.50 रुपये पर ओपन हुई। फिलहाल यह शेयर 277 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यानी डीमर्जर के बाद शेयर प्राइस में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
