बिजनेस

डूबते बाजार में वेदांता ने 20 लाख शेयरहोल्डर्स को दी खुशखबरी, हर शेयर पर मिलेगा 1100% डिविडेंड

शेयर बाजार फिलहाल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की आग में तप रहा है। फ्री-फाल मोड में जारी गिरावट के बीच वेंदांता ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Image

वेदांता ने किया डिविडेंड का ऐलान

Vedanta Dividend: गिरते शेयर बाजार के बीच Vedanta ने निवेशकों को राहत दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹11 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले वेदांता के शेयर पर डिविडेंड करीब 11 गुना यानी 1100% बैठता है। वहीं, शेयर के मार्केट रेट के हिसाब से देखें, तो करीब 1.7% की डिविडेंड यील्ड मिलती है। कंपनी की तरफ से डिविडेंड के तौर पर 20 लाख शेयरहोल्डर्स को ₹4,300 करोड़ का नकद भुगतान किया जाएगा।

डूबते बाजार में बड़ी राहत

ग्लोबल कमजोरी और बिकवाली के दबाव के बीच Vedanta ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने वाला कदम उठाया है। कंपनी के बोर्ड ने ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹11 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। यह 1100% का डिविडेंड पेआउट है, जो मौजूदा बाजार हालात में काफी आकर्षक माना जा रहा है। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस डिविडेंड के जरिए कुल करीब ₹4,300 करोड़ का वितरण किया जाएगा, जो इसके मजबूत कैश फ्लो को भी दर्शाता है।

कब है रिकॉर्ड डेट?

Vedanta ने इस डिविडेंड के लिए 28 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस लाभ के पात्र होंगे। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि भुगतान नियामकीय समयसीमा के भीतर कर दिया जाएगा, जिससे निवेशकों को समय पर रकम मिल सके।

गिरावट में डिविडेंड का क्या मतलब

कमजोर बाजार में इस तरह के हाई डिविडेंड ऐलान निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। यह बताता है कि कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और वह नकदी प्रवाह के दम पर शेयरहोल्डर्स को रिटर्न देने की स्थिति में है। ऐसे समय में डिविडेंड यील्ड निवेशकों के लिए एक तरह का कुशन बनता है, खासकर जब शेयर कीमतों में गिरावट हो रही हो।

इन कंपनियों के एक्शन पर भी रखें नजर

Vedanta के साथ-साथ बाजार में कई अन्य कंपनियां भी बोनस, डिविडेंड और फेस वैल्यू स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शन ला रही हैं। Kilitch Drugs 1:1 बोनस दे रही है, जबकि V2 Retail अपने शेयर का स्प्लिट कर रही है। इसके अलावा Motherson, Angel One, CRISIL और Schaeffler India जैसी कंपनियां भी आने वाले दिनों में डिविडेंड देने जा रही हैं, जिससे बाजार में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन बना रह सकता है।

कंपनीडिविडेंड (₹/शेयर)फेस वैल्यू (₹)एक्स/रिकॉर्ड डेट
Vedanta11.00128 मार्च 2026
Motherson0.35127 मार्च 2026
Angel One1.75127 मार्च 2026
CRISIL28.0012–3 अप्रैल 2026
CIE Automotive India7.001022 अप्रैल 2026
Schaeffler India35.00223 अप्रैल 2026
Vesuvius India1.50130 अप्रैल 2026
तेज गिरावट के दौर में Vedanta का यह डिविडेंड ऐलान निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है। यह कदम दिखाता है कि मजबूत कंपनियां मुश्किल बाजार में भी शेयरहोल्डर्स को रिटर्न देने में सक्षम हैं, हालांकि निवेश से पहले जोखिम और फंडामेंटल का आकलन जरूरी बना रहता है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article