बिजनेस

US Fed Reserve: US फेडरल रिजर्व ने किया ब्याज दरों में 50 BPS की कटौती का ऐलान, 2020 के बाद पहली बार घटे रेट्स

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 19, 2024, 02:24 AM IST

US Fed Reserve Rate Cut: फेडरल रिजर्व ने इस साल के अंत से पहले ब्याज दर में आधे अंक की कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले से कंज्यूमर और व्यवसायों के लिए उधार लेने की लागत कम हो जाएगी। फेड को भरोसा है कि मुद्रास्फीति अपने 2 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ रही है, जिसमें रोजगार और मुद्रास्फीति लक्ष्यों के लिए संतुलित जोखिम शामिल हैं।

Image

फेडरल रिजर्व ने लेंडिंग रेट्स में की कटौती।

US Fed Reserve Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी प्रमुख लेंडिंग रेट (उधार दर) में 50 बेसिस प्वाइंट यानी आधी फीसदी की कटौती की है। यह कोविड महामारी के बाद पहली कटौती है। इसे अमेरिकी लेबर मार्केट को मजबूत करने के उद्देश्य से नीतिगत बदलाव के रूप में एक आक्रामक शुरुआत माना जा रहा है। इस कटौती के ऐलान के बाद बाद मुख्य दरें 4.75 फीसदी से 5 फीसदी के स्तर पर आ गई हैं। इस कटौती से पहले यह 5.25 फीसदी से 5.5 फीसदी के स्तर के बीच थी। मार्च 2020 के बाद की ये पहली कटौती है।

लोन की लागत हो जाएगी कम

फेडरल रिजर्व ने इस साल के अंत से पहले ब्याज दर में आधे अंक की कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले से कंज्यूमर और व्यवसायों के लिए उधार लेने की लागत कम हो जाएगी। फेड को भरोसा है कि मुद्रास्फीति अपने 2 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ रही है, जिसमें रोजगार और मुद्रास्फीति लक्ष्यों के लिए संतुलित जोखिम शामिल हैं।

सदस्यों ने किया कटौती का फैसला

जेरोम पॉवेल ने कहा कि US फेड के सदस्यों ने दरों में 0.50% की कटौती का फैसला किया है। अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार है और जीडीपी ग्रोथ में भी अच्छी है। पॉवेल के अनुसार, महंगाई में कमी आई है, लेकिन अभी भी यह 2 फीसदी से के लक्ष्य से अधिक है। पॉलिसी मेकर ने अनुमान जताया कि 2024 के आखिर तक ब्याज दरों में और आधा फीसदी की कटौती की जा सकती है।

क्या होगा असर

फेड के इस फैसले से कमर्शियल बैंकों से उपभोक्ताओं और व्यवसायों को दिए जाने वाले लोन की दरों पर असर पड़ेगा, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से दो महीने से भी कम समय पहले मॉर्गेज से लेकर क्रेडिट कार्ड तक हर चीज पर उधार लेने की लागत कम हो जाएगी। बता दें कि दुनिया भर के देशों में इस समय ब्याज दरों में कटौती का इंतजार है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article