बिजनेस

अमेरिका पर चौथी बार टला शटडाउन का खतरा, संसद ने पास किया स्टॉपगैप बिल, जानिए क्यों आया संकट

US Government Shutdown Update: अमेरिकी सरकार पर 3 बार शटडाउन का खतरा आ चुका है। ये चौथी बार था जब इस तरह का संकट टल गया है। यूएस कांग्रेस में पास होने के बाद इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के पास साइन करने के लिए भेजा गया

Image

अमेरिकी सरकार पर शटडाउन संकट टला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी संसद में स्टॉपगैप बिल पास
  • टल गया शटडाउन का खतरा
  • 3 बार पहले भी आया है ये खतरा

US Government Shutdown Update: अमेरिका पर शटडाउन का खतरा एक बार फिर से टल गया है। अमेरिकी संसद ने स्टॉपगैप फंडिंग बिल (Stopgap Funding Bill) को पास कर दिया है, जो कि एक अहम फंडिंग बिल है। इसी बिल की वजह से अमेरिका में शटडाउन टल गया है। बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) ने डेमोक्रेटिक सपोर्ट के साथ शनिवार देर रात स्टॉपगैप फंडिंग बिल पारित किया है।

तीन बार आ चुका संकट

इससे पहले अमेरिकी सरकार पर 3 बार शटडाउन का खतरा आ चुका है। ये चौथी बार था जब इस तरह का संकट टल गया है। यूएस कांग्रेस में पास होने के बाद इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के पास साइन करने के लिए भेजा गया

अगर हो जाता शटडाउन तो क्या होता

  • अमेरिका में शटडाउन से सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो जातीं
  • कर्मचारियों की सैलरी रुक जाती
  • जनता सरकार से मिलने वाली सभी सब्सिडी, छूट या सेवाएं भी बंद हो जातीं

क्या है सरकार के सामने दिक्कत

अमेरिका के सामने करीब 2 लाख करोड़ डॉलर के भारी बजट घाटे का पहाड़ है। असल में यह सरकार की आमदनी और खर्च का अंतर है। यह अंतर पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुना और कोरोना से पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

क्यों आया संकट

घाटे की वजह सरकार की आमदनी कोरोना से पहले के स्तर पर ही बना होना, मगर खर्च में भारी इजाफा होना है। वहीं ब्याज दरों के बढ़ने से अमेरिका का अपने राष्ट्रीय कर्ज पर ब्याज के रूप में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, जो बढ़े खर्च के पीछे एक मुख्य वजह है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article