बिजनेस

वाराणसी, पटना,धनबाद,मिर्जापुर के लोगों को LPG से मिलेगी निजात! जानें क्या है उर्जा गंगा पाइपलाइन प्रोजेक्ट

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 10, 2023, 01:52 PM IST

Urja Ganga Pipeline Project: ऊर्जा गंगा पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत PSU कंपनी GAIL दो पाइपलाइन बिछा रही है। इसके हत जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धामरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) की लंबाई 2,655 किमी है। जबकि बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन की लंबाई 729 किमी है।

Image

सस्ती हुई पीएनजी

Urja Ganga Pipeline Project:केंद्र सरकार द्वारा सीएनजी (CNG)और पीएनजी (PNG)की कीमतों के लिए प्राकृतिक गैस कीमत निर्धारण के नए फॉर्मूले को मंजूरी देने के बाद, उर्जा गंगा पाइप लाइन प्रोजेक्ट को बड़ा बूस्ट मिलने वाला है। इस प्रोजेक्ट के जरिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के शहरों में घरेलू गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट का तेजी से विस्तार हो सकेगा। जिसके जरिए वाराणसी, मिर्जापुर, पटना, धनबाद , रांची, जमशेदपुर जैसे शहरों में पीएनजी सस्ते रेट पर मिल सकेगी।

क्या है उर्जा गंगा पाइप लाइन प्रोजेक्ट

ऊर्जा गंगा पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत PSU कंपनी GAIL दो पाइपलाइन बिछा रही है। इसके हत जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धामरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) की लंबाई 2,655 किमी है। जबकि बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन की लंबाई 729 किमी है। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के तहत दोनों पाइपलाइन की कुल लंबाई 3,384 किमी है। जिसमें से 766 किमी पाइपलाइन ओडिशा राज्य में है और बाकी 2,618 किमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम राज्यों में हैं। प्रधान मंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना की शुरूआत वाराणसी से हुई थी।

गेल ने घटाए जाम

गैस सप्लाई करने वाली PSU कंपनी गेल (GAIL)ने 20 शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 5-7 रुपये की कमी कर दी है। ऐसे में इन शहरों में पीएनजी विस्तार में तेजी से मदद मिलेगी। कीमतें घटने से गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट को सस्ती गैस मिलेगी। सरकार का दावा है कि नए फॉर्मूले के लागू होने PNG यूज करने वाले घरेलू उपभोक्ता को अधिक स्थिर कीमत पर गैस मिलेगी। मंत्रिमंडल ने एपीएम गैस के लिए 4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आधार मूल्य को मंजूरी दी है। साथ ही अधिकतम मूल्य 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखने पर मुहर लगाई है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article