बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते आएंगे 5 IPO, जानें कितने मेनबोर्ड और कितने SME होंगे, चेक करें प्राइस बैंड

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 IPO खुलने जा रहे हैं। ये पांचों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। अगले हफ्ते कोई भी मेनबोर्ड का आईपीओ नहीं आएगा।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 5 आईपीओ
  • पांचों होंगे एसएमई आईपीओ
  • 27 मई से मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 IPO खुलने जा रहे हैं। ये पांचों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। अगले हफ्ते कोई भी मेनबोर्ड का आईपीओ नहीं आएगा। जो आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे, उनमें विलास ट्रांसकोर लिमिटेड (Vilas Transcore Limited), बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड (Beacon Trusteeship Limited), जेडटेक इंडिया लिमिटेड (Ztech India Limited), एमट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Aimtron Electronics Limited) और टीबीआई कॉर्न लिमिटेड (TBI Corn Limited) शामिल हैं। आगे जानिए सभी की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

विलास ट्रांसकोर

विलास ट्रांसकोर का आईपीओ 27 मई को खुलकर 29 मई को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 3 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 139-147 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 95.26 करोड़ रु जुटाएगी। बता दें कि इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

बीकन ट्रस्टीशिप

इसका आईपीओ 28 मई को खुलकर 30 मई को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 4 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 57-60 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 32.52 करोड़ रु जुटाएगी। बता दें कि इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

जेडटेक इंडिया

इसका आईपीओ 29 मई को खुलकर 31 मई को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 4 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 104-110 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 37.30 करोड़ रु जुटाएगी। बता दें कि इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

एमट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स

इसका आईपीओ 30 मई को खुलकर 03 जून को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 6 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 153-161 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 87.02 करोड़ रु जुटाएगी। बता दें कि इसके आईपीओ में लॉट साइज 800 शेयरों की है।

टीबीआई कॉर्न

टीबीआई कॉर्न का आईपीओ 31 मई को खुलकर 04 जून को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 7 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-94 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 44.94 करोड़ रु जुटाएगी। बता दें कि इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article