बिजनेस

Currency Auction: 106 साल पुराने 10 रु के दो नोटों की होगी नीलामी, हमले में तबाह हुए जहाज से है कनेक्शन

Old Rs 10 Note Auction: एसएस शिराला जर्मनी की एक यू-बोट (सबमरीन) के हमले का शिकार हुई थी। जहाज पर 213 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोग मार गए थे। इन्हीं मरने वालों में 7 भारतीय शामिल थे। नोट पर 25 मई 1918 की तारीख है।

Image

पुराने 10 रुपए के नोट की नीलामी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 रु के दो नोट होंगे नीलाम
  • 106 साल पुराने हैं नोट
  • 4 लाख में हैं बिक सकते

Old Rs 10 Note Auction: 10-10 रु के दो 106 साल पुराने नोट बिकने जा रहे हैं। अनुमान है कि ये नोट 4-5 लाख रु में बिक सकते हैं। 29 मई को लंदन में इन नोटों की नीलामी होने जा रही है। दरअसल उन पुराने करेंसी नोटों की अकसर नीलामी होती है, जो बेहद दुर्लभ होते हैं। अब 1918 के दो करेंसी नोट लंदन में होगी। 106 साल पहले ये नोट एसएस शिराला नाम के पानी के जहाज के मलबे से लंदन में ही मिले थे। बता दें कि इन नोटों पर साइन नहीं हैं। वहीं इनकी क्वालिटी अब भी साफ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन नोटों का कागज भी काफी दुर्लभ है।

ये भी पढ़ें -

जहाज पर हुआ था हमला

एसएस शिराला जर्मनी की एक यू-बोट (सबमरीन) के हमले का शिकार हुई थी। जहाज पर 213 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोग मार गए थे। इन्हीं मरने वालों में 7 भारतीय शामिल थे। नोट पर 25 मई 1918 की तारीख है।

किसने छापे थे नोट

इन करेंसी नोटों को तब बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रिंट किया था। बता दें कि जिस समय एसएस शिराला पर हमला हुआ था, उस समय इस पर करीब 5 हजार टन सामान था। इतना ही नहीं जहाज पर भारतीय करेंसी के असली पेपर भी थे।

1 और 5 के नोट भी शामिल

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जब जहाज डूबा तो नोट पानी में बहकर ब्रिटेन के समुद्री तट पर आ गये, जिनमें 10 रु के नोटों के अलावा 1 और 5 के नोट भी शामिल थे। तब वहां के अधिकारियों ने नोटों को अपने पास रख लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ नोट फाड़ भी दिए गए थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article