बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 6 IPO, 13 मई से मिलेगा पैसा लगाने का मौका, जानें सभी की डिटेल

Upcoming IPO: मंदीप ऑटो इंडस्ट्रीज का आईपीओ 13 मई को खुलकर 15 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 21 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 67 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 25.25 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 6 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 6 आईपीओ
  • 5 होंगे एसएमई आईपीओ
  • 1 होगा मेनबोर्ड का आईपीओ

Upcoming IPO: अगले हफ्ते 6 आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। इनमें 5 एसएमई आईपीओ (SME IPO) होंगे, जबकि एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा। एसएमई आईपीओ में वेरिटास एडवरटाइजिंग लिमिटेड (Veritaas Advertising), मंदीप ऑटो इंडस्ट्रीज (Mandeep Auto), इंडियन इमल्सीफायर लिमिटेड (Indian Emulsifier Limited), क्वेस्ट लेबोरेटरीज लिमिटेड (Quest Laboratories) और रुल्का इलेक्ट्रिकल्स (Rulka Electricals) शामिल हैं। जबकि मेनबोर्ड का आईपीओ होगा गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (Go Digit General Insurance Limited) का। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

वेरिटास एडवरटाइजिंग लिमिटेड

इसका आईपीओ 13 मई को खुलकर 15 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 21 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 109-114 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 8.48 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने अनुमति होगी।

मंदीप ऑटो इंडस्ट्रीज

इसका आईपीओ 13 मई को खुलकर 15 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 21 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 67 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 25.25 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

इंडियन इमल्सीफायर लिमिटेड

इसका आईपीओ 13 मई को खुलकर 16 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 22 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 125-132 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 42.39 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड

इसका आईपीओ 15 मई को खुलकर 17 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 23 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258-272 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2614.65 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 55 शेयरों की है।

क्वेस्ट लेबोरेटरीज लिमिटेड

इसका आईपीओ 15 मई को खुलकर 17 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 23 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-97 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 43.16 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

रुल्का इलेक्ट्रिकल्स

इसका आईपीओ 16 मई को खुलकर 21 मई को बंद होगा। जबकि कंपनी की लिस्टिंग 24 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 223-235 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 26.40 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 600 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article