बिजनेस

JSW Steel: जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टील प्रोडक्शन में बढ़त, ब्रोकरेज फर्म दी शेयर के लिए रेटिंग, जानें कितना है टार्गेट

JSW Steel Share Price Target: बीएसई पर ये शेयर 834.05 रुपये प्रति शेयर पर खुला और कारोबार के दौरान 855.45 रुपये तक गया। आगे ये शेयर थोड़ा फायदा करा सकता है।

Image

जेएसडब्ल्यू स्टील शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टील प्रोडक्शन बढ़ा
  • 860 रु है शेयर का फेयर प्राइस
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी रेटिंग

JSW Steel Share Price Target: जेएसडब्ल्यू स्टील ने अप्रैल 2024 में 21.21 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया, जो साल दर साल 0.4% ग्रोथ है। वहीं अप्रैल में इसके भारतीय परिचालन में क्षमता का उपयोग 88% रहा। यानी भारत में कंपनी की जितनी कारोबारी कैपेसिटी है, उसमें से इसने 88 फीसदी का इस्तेमाल किया। इस बीच शुक्रवार 10 मई को जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 2.45 फीसदी मजबूत हुआ और बीएसई पर 853.80 रुपये पर बंद हुआ। 9 मई को यह 833.40 रुपये पर बंद हुआ था। बीएसई पर ये शेयर 834.05 रुपये प्रति शेयर पर खुला और कारोबार के दौरान 855.45 रुपये तक गया। आगे ये शेयर थोड़ा फायदा करा सकता है। आगे जानिए कितना है इसके लिए टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर के लिए टार्गेट

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने जेएसडब्लू स्टील के शेयरों के लिए REDUCE रेटिंग जारी की है। फर्म ने 10 मई, 2024 की अपनी रिपोर्ट में कंपनी के शेयर के लिए फेयर प्राइस 860 रुपये तय की है। यानी ये शेयर 860 रु तक जा सकता है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार पिछले हफ्ते ये शेयर 3.72 फीसदी नीचे फिसला
  • 6 महीनों में शेयर ने 12.2 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 2.68 फीसदी गिरा है
  • 1 साल में शेयर ने 21 फीसदी फायदा कराया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article