बिजनेस

Upcoming IPO: नए साल की शुरुआत में आ रहे 3 IPO, 100 रु से कम का होगा सबसे सस्ता शेयर, पैसा रखें तैयार

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट (Capital Infra Trust InvIT), क्वाड्रंट फ्यूचर टेक लिमिटेड (Quadrant Future Tek) और स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी (Standard Glass Lining Technology) शामिल हैं। ये तीनों ही मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे।

Image

आ रहे 3 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आ रहे 3 IPO
  • तीनों होंगे मेनबोर्ड के
  • 6 जनवरी से मिलेगा मौका

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट (Capital Infra Trust InvIT), क्वाड्रंट फ्यूचर टेक लिमिटेड (Quadrant Future Tek) और स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी (Standard Glass Lining Technology) शामिल हैं। ये तीनों ही मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे। यानी कोई भी एसएमई आईपीओ अगले हफ्ते नहीं आ रहा है। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

ये है तीनों IPO की डिटेल

IPO का नामकब खुलेगा आईपीओकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी6 जनवरी8 जनवरी133-140 रु107 शेयर
क्वाड्रंट फ्यूचर टेक7 जनवरी8 जनवरी275-290 रु50 शेयर
कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट 7 जनवरी9 जनवरी99-100 रु150 शेयर

कब होगी लिस्टिंग

कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट (Capital Infra Trust InvIT), क्वाड्रंट फ्यूचर टेक लिमिटेड (Quadrant Future Tek) और स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी (Standard Glass Lining Technology) तीनों ही आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई-एनएसई पर होगी।

इनमें से स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी की लिस्टिंग 13 जनवरी और कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट और क्वाड्रंट फ्यूचर टेक लिमिटेड की लिस्टिंग 14 जनवरी को होगी।

क्या होता है आईपीओ

आईपीओ लिस्टिंग से पहले किसी कंपनी का पब्लिक इश्यू होता है। इसका फायदा यह है कि अकसर कंपनियों के आईपीओ में शेयरों का जो रेट तय होता है उनकी लिस्टिंग इससे अधिक पर होती है। मगर कुछ आईपीओ नुकसान भी कराते हैं, जो आईपीओ प्राइस से कम पर लिस्ट होती है।

आप अपने डीमैट खाते के जरिए ही आईपीओ में आवेदन करके शेयर खरीद सकते हैं, जबकि इसी डीमैट खाते से ये शेयर बिक जाएंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article