Upcoming IPO: सोमवार 15 जनवरी से शेयर बाजार का नया कारोबारी हफ्ता शुरू होने जा रहा है। पहले ही दिन दो आईपीओ (IPO) इश्यू खुलने जा रहे हैं। वहीं अगले पूरे हफ्ते में देखें तो 5 आईपीओ खुलेंगे। इनमें पहले दो आईपीओ सोमवार 15 जनवरी और बाकी तीन शुक्रवार 19 जनवरी को खुलेंगे। इन पांचों आईपीओ में एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी (Addictive Learning Technology), ईपैक ड्यूरेबल (EPACK Durable), कॉन्स्टेलेक इंजीनियर्स (Konstelec Engineers), मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) और मैक्सपोजर (Maxposure) शामिल हैं। आगे जानिए इन पांचों आईपीओ इश्यू की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
मैक्सपोज़र
इसका आईपीओ 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद होगा। वहीं शेयर की लिस्टिंग 22 जनवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 31 रु से 33 रु तक है। कंपनी आईपीओ के जरिए 20.26 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 4000 शेयरों की होगी। यानी आपको कम से कम 4000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज
इसका आईपीओ भी 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को ही बंद होगा। इसकी लिस्टिंग भी 22 जनवरी को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 397 रु से 418 रु तक है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1171.58 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 35 शेयरों की होगी।
कॉन्स्टेलेक इंजीनियर्स
इसका आईपीओ 19 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 25 जनवरी को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 66 रु से 70 रु तक है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28.70 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की होगी।
ईपैक ड्यूरेबल
इसका आईपीओ 19 जनवरी को खुलकर 23 जनवरी को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 29 जनवरी को होगी। इसके आईपीओ की बाकी जानकारी सामने नहीं आई है।
एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी
इसका आईपीओ 19 जनवरी को खुलकर 23 जनवरी को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 29 जनवरी को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 130 रु से 140 रु तक है। कंपनी आईपीओ के जरिए 60.16 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
