बिजनेस

Upcoming IPO: अगले 10 हफ्ते खुलेंगे 10 IPO, 7 होंगे SME, जानें Ola Electric समेत सभी की डिटेल

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 10 आईपीओ खुलेंगे। इनमें 7 आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। वहीं पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड के होंगे।

Image

अगले हफ्ते कुल 10 आईपीओ (IPO) खुलेंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 आईपीओ आएंगे अगले हफ्ते
  • 7 होंगे एसएमई
  • 3 होंगे मेनबोर्ड के आईपीओ

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कुल 10 आईपीओ (IPO) खुलेंगे। इनमें से 7 एसएमई आईपीओ (SME IPO) होंगे, जबकि 3 आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। मेनबोर्ड के आईपीओ में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सीगल इंडिया और एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं। वहीं एसएमई आईपीओ में बल्ककॉर्प इंटरनेशनल, सथलोखर सिनर्जीस ईएंडसी ग्लोबल, किजी अपैरल्स, आशापुरा लॉजिस्टिक्स, राजपुताना इंडस्ट्रीज, उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स और धारीवालकॉर्प लिमिटेड शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

ये हैं 10 आगामी आईपीओ की डिटेल

IPO का नामकब खुलेगाकब बंद होगाशेयरों का प्राइस बैंडलॉट साइज
बल्ककॉर्प इंटरनेशनल30 जुलाई1 अगस्त100-105 रु1200 शेयर
सथलोखर सिनर्जीस ईएंडसी ग्लोबल30 जुलाई1 अगस्त133-140 रु1000 शेयर
किजी अपैरल्स लिमिटेड30 जुलाई1 अगस्त21 रु6000 शेयर
एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स30 जुलाई1 अगस्त646-679 रु22 शेयर
आशापुरा लॉजिस्टिक्स30 जुलाई1 अगस्त136-144 रु1000 शेयर
राजपुताना इंडस्ट्रीज30 जुलाई1 अगस्त36-38 रु3000 शेयर
उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स31 जुलाई2 अगस्त104-110 रु1200 शेयर
सीगल इंडिया1 अगस्त5 अगस्तअभी तय नहींअभी तय नहीं
धारीवालकॉर्प1 अगस्त5 अगस्तअभी तय नहींअभी तय नहीं
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी2 अगस्त6 अगस्तअभी तय नहींअभी तय नहीं

क्या है आईपीओ की प्रोसेस

  • कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
  • वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
  • सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
  • पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
  • फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
  • सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article