बिजनेस

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को Vistara फ्लाइट में झेलनी पड़ी ये असुविधा, कंपनी ने दिया ये जवाब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 5, 2023, 01:02 PM IST

Union Minister Rajeev Chandrasekhar disappointment flight experience with Vistara : उन्हें फ्लाइट में कुछ ऐसा दिखा, जिससे वह काफी निराश हुए। राजीव चंद्रशेखर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Image

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

Photo : Twitter

Union Minister Rajeev Chandrasekhar disappointment flight experience with Vistara : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Union minister Rajeev Chandrasekhar) ने विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) के केबिन की हालत पर निराशा जाहिर की है। यूके में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा शिखर सम्मेलन (AI Safety Summit) में भाग लेने के बाद वो विस्तारा की फ्लाइट से भारत लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें फ्लाइट में कुछ ऐसा दिखा, जिससे वह काफी निराश हुए। राजीव चंद्रशेखर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर जैसे ही फ्लाइट में चढ़े, वहां केबिन के फर्श पर पड़ी पानी की बोतलें और बिस्कुट का आधा टुकड़ा और कुछ खाया हुआ खाना देखने को मिला जिसे देख वह निराश हो गए। उन्होंने इसे अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।

राजीव चंद्रशेखर ने X पर लिखा, "कल रात लंदन से दिल्ली के लिए एयर विस्तारा से उड़ान भरने का फैसला किया। अच्छा नया, साफ-सुथरा 787 विमान। बहुत ही सहज उड़ान थी। लेकिन सर्विस और केबिन की हालत से मैं दुखी हूं। आधा खाया खाना और गंदगी विजिटर्स का स्वागत करने या अन्य ग्लोबल कैरियर्स के साथ मुकाबला करने का अच्छा तरीका नहीं है।"

लोगों ने भी किए कमेंट

राजीव चंद्रशेखर के इस पोस्ट पर विस्तारा के कस्टमर रहे कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "सर, पिछले हफ्ते मेरी बहन यूएसए से एयर इंडिया में आई थी, इसमें तब भी ऐसे ही हालात थे। इस लंबी उड़ान में उसे कई अन्य लोगों की तरह हेडफोन भी नहीं दिया गया था। क्रू मेंबर हेल्प बटन दबाने के बाद भी सीट पर नहीं आएं।”

विस्तारा का आया रिप्लाई

राजीव चंद्रशेखर की पोस्ट पर विस्तारा एयरलाइंस ने भी रिप्लाई किया है। विस्तारा ने लिखा- "Hi राजीव, आपको हुई असुविधा के लिए हमे खेद है। जो हम अपने कस्टमर्स को अनुभव देते यह उसके मुताबिक नहीं है। विस्तारा में हम अपने कस्टमर को हर टचप्वॉइंट पर एक बेहतर एक्सपीरिएंस देने में फक्र महसूस करते हैं।"

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article