बिजनेस

बजट 2026: ET Now Swadesh का सुबह 7 बजे से दिनभर का विशेष प्रसारण

Budget 2026: ET NOW स्वदेश 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले यूनियन बजट 2026 के लिए पूरी तरह तैयार है। सुबह 7 बजे से लेकर प्राइम टाइम तक के प्रोग्राम में लाइव मार्केट एक्शन, एक्सपर्ट की चर्चा और एनालिटिकल कवरेज के साथ बजट को हर पहलू से समझाया जाएगा।

Budget 2026

बजट की लाइव कवरेट देखें ET Now Swadesh के साथ

Photo : Times Now Digital

Budget 2026: ET NOW स्वदेश 1 फरवरी, 2026 को पेश होने वाले यूनियन बजट 2026 (Union Budget) के लिए तैयार है। सुबह 7 बजे से लेकर प्राइम टाइम तक, ET NOW स्वदेश बजट 2026 की हर घोषणा, प्रतिक्रिया और इसके असर को समझाने के लिए लाइव मार्केट अपडेट्स, एक्सपर्ट एनालिसिस और भारत की अर्थव्यवस्था पर फोकस के साथ अपने कार्यक्रम पेश करेगा।

सुबह 7 बजे से लेकर प्राइम टाइम तक के प्रोग्राम में लाइव मार्केट एक्शन, एक्सपर्ट की चर्चा और गहरी एनालिटिकल कवरेज के साथ बजट को हर पहलू से समझाया जाएगा।

पूरे दिन बजट का कवरेज

बजट-डे के खास प्रोग्राम प्री-बजट कवरेज से शुरू होंगे, जिसमें वित्त मंत्री के भाषण से पहले उम्मीदों, प्रमुख नीति विषयों और बाजार की भावनाओं को कवर किया जाएगा। जैसे ही बाजार खुलेगा, ET NOW स्वदेश लगातार लाइव एनालिसिस, एक्सपर्ट के साथ चर्चा, बाजार के उतार-चढ़ाव और सेक्टोरल पोजिशनिंग के साथ निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए रणनीतियां पेश करेगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव, सेक्टरवार बदलाव और निवेशकों के लिए रणनीतियों पर चर्चा होगी।

वित्त मंत्री का बजट भाषण संसद से लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, इसके बाद तुरंत बजट का विश्लेषण किया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि इन घोषणाओं का बाजार, बिजनेस और बिजनेस फैमिलीज पर क्या असर होगा। दोपहर के बाद दर्शकों को दलाल स्ट्रीट से रीयल-टाइम रिएक्शन्स, सेक्टोरल विनर्स और लूजर्स की पहचान और बजट का आउटलुक मिलेगा।

शाम के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, पर्सनल फाइनेंस, सिटिजन बेनिफिट और रियल एस्टेट के साथ पूरे आर्थिक दृष्टिकोण पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि दर्शक समझ सकें कि बजट की घोषणाएं उनके पैसों, रोजगार और लॉन्ग टर्म के अवसरों पर कैसे असर डालेंगी। दिन का समापन बजट के सुधार एजेंडा और भारत की विकास यात्रा पर इसके प्रभाव की गहन समीक्षा के साथ होगा।

मुख्य हाइलाइट्स:

    • सुबह-सुबह बजट से पहले की हलचल 'बजट बाजार सवेरे' के साथ, जिसमें एक्सपर्ट्स से उम्मीदें और मार्केट के रुझान शामिल होंगे।
    • बजट 2026 में भाषण से पहले और बाद में इंटेंसिव ट्रेडिंग सेशन: 'ट्रेडिंग रिंग', 'रिफार्म से नई रफ़्तार', जिसमें लाइव मार्केट कमेंट्री, वोलैटिलिटी स्ट्रैटेजी और रियल-टाइम ट्रेडिंग आइडिया शामिल होंगे।
    • FM के बजट भाषण का लाइव टेलीकास्ट और उसका विश्लेषण, इसके बाद टॉप मार्केट दिग्गजों के रिएक्शन्स।
    • पर्सनल फाइनेंस (बनो अपना फाइनेंस मिनिस्टर), कमोडिटी (कमोडिटी को क्या मिला), रियल एस्टेट (प्रॉपर्टी स्पेशल), डायरेक्ट सिटिजन बेनिफिट और अर्थव्यवस्था/इंफ्रास्ट्रक्चर थीम (ECO & INFRA स्पेशल) पर खास सेगमेंट।
    • FM निर्मला सीतारमण के साथ बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की कवरेज।

    बजट और मार्केट का एनालिसिस करने वाले प्रमुख दिग्गज

    • मनीष सोंथालिया, डायरेक्टर और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, एमके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड
    • ए बालासुब्रमण्यम, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC
    • सौरभ मुखर्जी, फाउंडर और CIO, मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स
    • मिहिर वोरा, CIO, ट्रस्ट म्यूचुअल फंड
    • आशीष सोमैया, CEO, व्हाइटओक कैपिटल AMC
    • अजय श्रीवास्तव, CEO, डाइमेंशन्स कॉर्पोरेट फाइनेंस सर्विसेज
    • फिरोज अजीज, जॉइंट CEO, आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड
    • अंशुल सैगल, फाउंडर, सैगल कैपिटल
    • सुनील सुब्रमण्यम, फाउंडर और CEO, सेंस एंड सिम्प्लिसिटी

    स्वदेश पर विशेष फोकस

    ET NOW स्वदेश अपने मूल दर्शन के अनुसार बजट के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर विशेष ध्यान देगा, जिसमें कंज्यूमर, ग्रामीण भारत, MSME, किसान, आत्मनिर्भर योजनाएं और मध्यवर्गीय परिवार शामिल हैं। शॉर्ट बुलेटिन, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन ग्राफिक्स और दर्शक केंद्रित चर्चाएं जटिल नीतियों और निर्णयों को सरल और सुलभ तरीके से समझाएंगी।

    बजट का संपूर्ण अनुभव

    लाइव इंटरव्यू, एक्सपर्ट पैनल, हाईटेक ग्राफिक्स, एनिमेशन और बाजार की लगातर ट्रैकिंग के साथ, ET NOW स्वदेश दर्शकों को बजट का सहज, भरोसेमंद और विस्तृत अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। नीतियों और उद्देश्यों से लेकर बाजार की प्रतिक्रिया और मैक्रो थीम्स से लेकर पर्सनल फाइनेंस के टिप्स तक, चैनल का उद्देश्य 2026 के बजट के लिए एकमात्र डेस्टिनेशन बनना है।

    Times Network के बारे में

    Times Network भारत के सबसे बड़े मीडिया समूह, द टाइम्स ग्रुप का हिस्सा है। यह नेटवर्क Now or Nothing के सिद्धांत पर काम करता है और भारत के 20 करोड़ से अधिक शहरी दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाली कंटेंट प्रदान करता है। यह दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। इसमें बेहतरीन इंग्लिश और हिंदी न्यूज चैनल शामिल हैं - जैसे टाइम्स नाउ, ET नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत, ET नाउ स्वदेश; हॉलीवुड चैनल - MN+; रोमेडी नाउ; MNX; बॉलीवुड चैनल - ज़ूम, टाइम्स इन्फ्लुएंस और द ज़ूम स्टूडियोज। नेटवर्क की डिजिटल एंटिटीज, जिनमें Timesnow.in, ETNow.in, TimesNowNavbharat.com, Zoomtv.com, ETNowSwadesh.com, Digit.in, TimesFoodie.com, Times Drive, और Telly Talk शामिल हैं, अपने कंटेंट से दर्शकों की अलग-अलग प्रकृति और रुचियों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं।

    The Times Group के बारे में

    टाइम्स ग्रुप भारत का लीडिंग मीडिया ग्रुप है, जो टेलीविजन, डिजिटल, प्रिंट, रेडियो, आउटडोर मीडिया, इवेंट्स, म्यूज़िक, फ़िल्में, रियल एस्टेट मार्केटप्लेस, हायर एजुकेशन और एग्जीक्यूटिव एजुकेशन जैसे अलग-अलग बिजनेस में प्रीमियम सर्विस देता है। भारत के सबसे प्रभावशाली न्यूज और एंटरटेनमेंट कंटेंट प्रोवाइडर के तौर पर इसमें देश के कुछ लीडिंग ब्रांड शामिल हैं जैसे Times Now, ET Now, Times Now Navbharat, ET Now Swadesh; Zoom, Movies Now HD; MN+; Romedy Now; MNX, Mirchi, Gaana, Magicbricks, Junglee Pictures, Times OOH, Times Music, Junglee Music, Filmfare, Femina, Grazia, Times Influence और ET Edge आदि। टाइम्स ग्रुप की बेनेट यूनिवर्सिटी और टाइम्सप्रो क्रमशः हायर एजुकेशन और एग्जीक्यूटिव एजुकेशन कैटेगरी में तेज़ी से लीडिंग पोजीशन हासिल कर रहे हैं और इसने हाल ही में दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते खेल पिकलबॉल में एक जॉइंट वेंचर के ज़रिए ग्लोबल स्पोर्ट्स में भी कदम रखा है। नेटवर्क की डिजिटल एंटिटीज दुनिया भर के डिजिटल दर्शकों के लिए कंटेंट बनाती और क्यूरेट करती हैं, जिसकी पहुंच timesnow.in, etnow.in, timesnownavbharat.in, zoomtv.com, etnowswadesh.com, digit.in, timesfoodie.com, healthandme.com, timesdrive.in और Telly Talk जैसे कई ब्रांड के जरिए हर महीने 400 करोड़ ऑडियंस तक है।

    Presented by - SBI

    Co-Presented by - SBI Life Insurance

    Co-Powered by - KIA Seltos

    Knowledge Partner – Deloitte

    Exchange Partner - NSE

    ET NOW स्वदेश के ऑफिशियल YouTube चैनल पर देखें बजट के पल-पल की कवरेज

    देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    टाइम्स नाउ नवभारत  डिजिटल
    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

    अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

    End of Article