बिजनेस

Union Bank का Q3 धमाका! प्रॉफिट 5,017 करोड़, NPA में बड़ा सुधार; शेयर प्राइस में 8% उछाल

Union Bank of India ने Q3FY26 में ऐसे नतीजे पेश किए हैं, जिसने बाजार का भरोसा और मजबूत कर दिया। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9% बढ़कर 5,017 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिला है। वहीं, ग्रॉस NPA 3.06% और नेट NPA 0.51% पर आ गया। स्लिपेज और क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट के साथ रिजल्ट के बाद शेयर में भी करीब 8% तक की तेजी दर्ज हुई।

Image

यूनियन बैंक शेयरों में तेजी (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

Union Bank Q3 Result 2026: सरकारी बैंक Union Bank of India ने FY26 की तीसरी तिमाही (Q3) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 9% बढ़कर 5,017 करोड़ रुपये हो गया है। नतीजों में सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत एसेट क्वालिटी का रहा, जहां ग्रॉस NPA और नेट NPA दोनों में सुधार दिखा। इसी वजह से रिजल्ट के बाद शेयर में तेज रैली देखने को मिली और यह करीब 8% तक उछल गया।

प्रोविजनिंग में बड़ी राहत

Union Bank ने दिसंबर तिमाही में 5,017 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही के 4,604 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बैंक के लिए राहत की बात यह रही कि प्रोविजनिंग घटकर 1,925 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2,888 करोड़ रुपये थी। यानी क्रेडिट कॉस्ट और प्रोविजनिंग प्रेशर दोनों कम हुए, जिससे प्रॉफिट में सपोर्ट मिला।

NII में बढ़त

बैंक की कोर कमाई यानी Net Interest Income (NII) 1% के करीब बढ़कर 9,328 करोड़ रुपये रही। हालांकि बैंक की ऑपरेटिंग इनकम 13,869 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6,942 करोड़ रुपये रहा। इसका मतलब यह है कि कमाई में बहुत बड़ा उछाल नहीं, लेकिन खर्च और प्रोविजनिंग कंट्रोल ने नतीजों को मजबूत बना दिया।

एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार

Union Bank के Q3 नतीजों में सबसे मजबूत पॉइंट एसेट क्वालिटी रही। बैंक का ग्रॉस NPA घटकर 3.06% हो गया, जो पिछली तिमाही में 3.29% था। नेट NPA भी 0.51% पर आ गया, जो सितंबर तिमाही में 0.55% था। खास बात यह भी है कि बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो (PCR) 95.13% तक पहुंच गया है, जो बफर को मजबूत दिखाता है।

क्रेडिट कॉस्ट सिर्फ 0.09%

बैंक की स्लिपेज (यानी नए खराब लोन) 1,853 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही के 2,151 करोड़ रुपये से कम है। क्रेडिट कॉस्ट भी घटकर सिर्फ 0.09% रह गई, जो एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर मजबूत कंट्रोल का संकेत है। यही वजह है कि बाजार ने नतीजों को पॉजिटिव लिया।

लोन ग्रोथ मजबूत

Union Bank के ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 7.13% बढ़कर 10.16 लाख करोड़ रुपये हो गए। वहीं ग्लोबल डिपॉजिट 3.36% बढ़कर 12.22 लाख करोड़ रुपये रहे। यह ट्रेंड बताता है कि लोन ग्रोथ डिपॉजिट से तेज है, जो पूरे बैंकिंग सेक्टर में भी दिख रहा है। बैंक का CRAR 16.49% रहा, जबकि CET-1 13.94% पर पहुंच गया। यह संकेत देता है कि बैंक के पास कैपिटल बफर पर्याप्त है और ग्रोथ के लिए भी स्पेस मौजूद है।

शेयर में तेज उछाल

मजबूत प्रॉफिट, घटते NPA, कम स्लिपेज और मजबूत कैपिटल बफर के चार फैक्टर्स ने Union Bank के नतीजों को बाजार के लिए “क्लीन और कंफर्टेबल” बनाया। यही वजह रही कि रिजल्ट के बाद शेयर में करीब 8% तक की तेजी दर्ज हुई और निवेशकों की नजर फिर से PSU बैंकिंग स्पेस पर टिक गई।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article