बिजनेस

ये Swiss Bank बना दुनिया के बैंकों का टाइटन, पैसे जमा करने पर नहीं देता कोई ब्याज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2023, 04:24 PM IST

UBS completes completes Credit Suisse takeover:स्विट्जरलैंड के यूबीएस बैंक ने क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।बैंक की बैलेंस शीट करीब 1.6 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी । इस मर्जर से 167 साल पुराने क्रेडिट सुईस बैंक (Credit Suisse) का अस्तित्व भी खत्म हो गया है।

Image

UBS और क्रेडिट स्विस का अधिग्रहण पूरा

UBS completes completes Credit Suisse takeover:स्विट्जरलैंड के यूबीएस बैंक ने क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी यूबीएस ने साझा की है। इस अधिग्रहण के बाद UBS दुनिया का सबसे बड़ा वैल्थ मैनेजमेंट करने वाला बैंक बन गया है। और बैंक की बैलेंस शीट करीब 1.6 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी । जो कि कई देशों की जीडीपी से बड़ी होगी। यही नहीं बैंक करीब 5 लाख करोड़ डॉलर का एसेट मैनेजमेंट करेगा। बैंकिंग इतिहास में यह पिछले 15 साल का सबसे बड़ा मर्जर है। इस मर्जर से 167 साल पुराने क्रेडिट सुईस बैंक (Credit Suisse) का अस्तित्व भी खत्म हो गया है। और नया UBS एक ऐसे स्विस बैंक के रुप में आया है जिसे बैंकों का टाइटन कहा जा सकता है।

3.3 अरब डॉलर का हुआ है सौदा

सोमवार को यूबीएस ने इस अधिग्रहण पर कहा है कि ''यूबीएस ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए आज क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।''क्रेडिट सुइस लंबे समय तक यूबीएस बैंक का प्रतिस्पर्धी रहा है।ज्यूरिख स्थित दोनों बैंक तीन अरब फ्रैंक (3.3 अरब डॉलर) के सौदे के तहत एक हो रहे हैं। मार्च में जब क्रेडिट सुइस के शेयर गिर गए थे और जमाकर्ताओं ने डरकर अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया था, ऐसे माहौल में स्विस सरकार और नियामकों ने जल्दबाजी में इस सौदे को अंतिम रूप दिया था।इस विलय समझौते का मकसद दो अमेरिकी बैंकों के पतन के बाद वैश्विक वित्तीय प्रणाली में उथल-पुथल को दूर करना था। इस अधिग्रहण के बाद यूबीएस स्विट्जरलैंड का एकमात्र प्रमुख बैंक रह जाएगा।

गोपनीयता के लिए पूरी दुनिया में फेमस स्विस बैंक

Credit Suisse स्विटजरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक था। और इस अधिग्रहण के बाद अब उसका अस्तित्व खत्म हो गया है। स्विस नेशनल बैंक की रिपोर्ट के अनुसार स्विटजरलैंड में छोटे-बड़े कुल 243 बैंक है। और पूरी दुनिया में स्विस बैंक अपनी गोपनीयता के लिए फेमस हैं। ऐसे में हर बैंक की अपनी खासियत है। जिस गोपनीयता को बनाए रखने के लिए स्विटजरलैंड के बैंक फेमस हैं, उसकी नींव 17 वीं सदी में पड़ी थी। जब ग्रांड काउंसिल ऑफ जिनेवा ने एक कोड तैयार किया, जिसके तरह अकाउंट होल्डर की जानकारी किसी से भी साझा नहीं करने का नियम बनाया गया। इसी खासियत की वजह से पूरी दुनिया के लोग स्विस बैंक में खाता खोलने के लिए लालायित रहते हैं। आम तौर पर स्विटजरलैंड में सामान्य खातों पर 0 फीसदी ब्याज मिलता है। यही नहीं उलटे खाताधारक को मेंटनेंस चार्ज भी देना पड़ता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article