बिजनेस

Trending Stocks: Hindalco, IEX, PC Jewellers और Adani Green Energy में क्यों है हलचल?

Trending Stocks में आज हिंडाल्को, IEX, PC ज्वैलर्स और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर फोकस में है। इन चारों स्टॉक्स में आखिर किस वजह से हलचल है, क्यों तेजी आई है, यहां चेक करें पूरी डिटेल।

Image

ट्रेंडिंग स्टॉक्स में तेजी

Trending Stocks Today: शेयर बाजार के ट्रेंडिग स्टॉक्स में आज Hindalco, IEX, PC Jewellers और Adani Green Energy में हलचल देखने को मिल रही है। हिंडाल्को आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी है, जो एल्युमीनियम के डाउनस्ट्रीम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज है।। PC ज्वैलर्स एक रिटेल चेन है, जबकि अडानी ग्रीन रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी है।

क्यों ट्रेंडिंग हैं ये स्टॉक्स?

इन चारों स्टॉक्स के ट्रेंड में होने की वजह एक जैसी नहीं है। कहीं ब्रोकरेज अपग्रेड काम कर रहा है, कहीं नतीजों का असर है, कहीं टेक्निकल ब्रेकआउट है और कहीं रेगुलेटरी ओवरहंग के बीच ट्रेडिंग बाउंस दिख रहा है। इनमें Hindalco और Adani Green मजबूत दिख रहे हैं, PC Jewellers में तेज मोमेंटम है और IEX में हल्की मुनाफावसूली के बावजूद 5 दिन का रुझान पॉजिटिव है।

आज किस कंपनी के शेयर कितने चले?

आज के ट्रेड में सबसे ज्यादा मजबूती Hindalco में दिखी, जहां 3% से ज्यादा की तेजी रही। PC Jeweller भी मजबूत रहा। Adani Green में सीमित तेजी लेकिन 5 दिन में शानदार रैली दिखी। वहीं IEX आज हल्की गिरावट में है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसमें रिकवरी दिख रही है।

शेयरभाव (₹)बदलावबदलाव (%)
Hindalco~₹958.80+₹31.35+3.38%
PC Jeweller₹8.66+₹0.20+2.36%
Adani Green Energy₹926.60+₹5.50+0.60%
IEX (Indian Energy Exchange)₹125.72-₹0.44-0.35%
हालांकि, पांच दिन के ट्रेंड में चारों स्टॉक्स मजबूत मोमेंटम में दिख रहे हैं। Adani Green में सबसे मजबूत रैली दिखी है। पिछले हफ्ते में इसमें डबल डिजिट रिटर्न (~14%) आया है, जो बताता है कि इसमें निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी बनी है। PC Jeweller और Hindalco दोनों में भी लगातार खरीदारी दिखी है। वहीं, Hindalco का भी रिटर्न 4–5% के आसपास रहा, जो स्थिर अपट्रेंड को दर्शाता है। वहीं, IEX में 5 दिन का रिटर्न पॉजिटिव है, लेकिन यह रैली से ज्यादा रिकवरी है, न कि फ्रेश ब्रेकआउट क्योंकि स्टॉक पहले दबाव में था और अब धीरे-धीरे उबर रहा है।
शेयर5 दिन का रिटर्न
Adani Green+10.55%
PC Jeweller+6.27%
Hindalco+5.01%
IEX+5.05%

Hindalco में तेजी क्यों?

Hindalco में तेजी का बड़ा कारण JP Morgan की ताजा रेटिंग अपग्रेड है। ब्रोकरेज ने इसे न्यूट्रल से ओवरवेट किया है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एल्युमिनियम प्राइस के भी ऊंचे बने रहने की उम्मीद जताई है। इसे लेकर JP Morgan की रिपोर्ट में Novelis में आए टर्नअराउंड को भी Hindalco के लिए पॉजिटिव फैक्टर बताया गया है। यही वजह है कि मेटल स्टॉक में खरीदारी बढ़ी है।

PC Jewellers में क्या हुआ?

PC Jewellers में हलचल का सीधा ट्रिगर कंपनी के मजबूत Q4 अपडेट हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 32% की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है। वहीं, पूरे वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू में 49% की ग्रोथ रिपोर्ट की है। इसके साथ ही कंपनी ने कर्ज में 23% कटौती की है।

Adani Green Energy में क्यों आई तेजी?

Adani Green फिलहाल खबर से ज्यादा Momentum Stock है। टेक्निकल बेस पर अलग-अगल रिसर्च एनालिस्ट ने इसे खरीदने लायक स्टॉक बताया है। क्योंकि शेयर ने हाल में ही स्विंग हाई से ऊपर क्लोज दिया है। इसके साथ ही बुलिश RSI क्रॉसओवर दिया और 50-Day के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) को रिक्लेम किया है। इसके अलावा 6 अप्रैल को भारी वॉल्यूम के साथ स्टॉक में तेजी आई, जिससे प्राइस-वॉल्यम ब्रेकआउट की तस्वीर बनी है।

IEX: में जारी है टेक्निकल रिकवरी

IEX की कहानी सबसे अलग है। इसमें कोई ताजा पॉजिटिव फंडामेंटल ट्रिगर उतना साफ नहीं दिखता, लेकिन स्टॉक लंबे समय से मार्केट कपलिंग और नए प्राइसिंग रूल्स से जुड़े नियमों की चिंता के कारण दबाव में रहा है। मार्केट कपलिंग के चलते IEX लगभग 30% गिरा था और बाद की रिपोर्टों में भी यही ओवरहंग बना रहा। इसलिए आज हल्की कमजोरी के बावजूद 5-डे चार्ट में आउंस दिख रहा है। मोटे तौर पर यह ट्रेडर्स ड्रिवन रिकवरी है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article