बिजनेस

Share Market Live: खुलते ही धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी, सुबह-सुबह 2 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 200 अंक नीचे है। वहीं, सेंसेक्स 700 अंक टूट गया है। बाजार में बिकवाली से करीब 2 लाख करोड़ साफ हो गए हैं।

Image

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Share Market live Today: शेयर बाजार में मंगलवार सुबह शेयर बाजार दिशाहीन स्थिति में खुला। निफ्टी करीब 130 और सेंसेक्स करीब 371 अंक गिरावट के साथ खुले। बाजार में चौतरफा बिकवाली हावी है। फिलहाल, ग्लोबल मार्केट्स के लिए पश्चिम एशिया के हालात और क्रूड प्राइस बड़ा ट्रिगर हैं। जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीद बढ़ती है, तो बाजार पॉजिटिव होने लगते हैं। लेकिन, जैसे ही इस उम्मीद को झटका लगता है, तो बाजार गिरने लगते हैं। वहीं, सोमवार के क्लोजिंग लेवल से आज के डे लो को देखें, तो निफ्टी करीब 249 अंक और सेंसेक्स करीब 824 अंक तक फिसल चुका है, जो बताता है कि शुरुआती गिरावट के बाद बिकवाली और तेज हुई है।

इंडेक्सपिछला बंदडे लोगिरावट (अंक)गिरावट (%)
Nifty 5022,968.2522,719.30-248.95-1.08%
BSE Sensex74,106.8573,282.41-824.44-1.11%

शुरुआती मिनटों में 2 लाख करोड़ साफ

मंगलवार को शेयर बाजार में कमजोरी और गहरी हो गई है। शुरुआती कारोबार के कुछ ही मिनटों में गिरावट तेज हुई और अब निफ्टी 297 अंक टूटकर 22,719.30 के स्तर पर आ गया है, जबकि BSE सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिरकर 73,282.41 के आसपास ट्रेड कर रहा है। सोमवार को क्लोजिंग के समय भारतीय बाजार का मार्केट कैप 42670800.32 करोड़ रुपये था, जो मंगलवार सुबह घटकर 42403511.62 करोड़ रुपये रहे गया। इस तरह बाजार खुलते ही 2,67,288.7 लाख करोड़ साफ हो गए हैं।

ट्रंप के बयानों ने बदला मूड

मंगलवार को भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिला है। सोमवार को 45 दिन के सीजफायर ने बाजार को उम्मीद दी। लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से ईरान को लेकर दिए गए तल्ख बयानों ने मंगलवार को मार्केट सेंटिमेंट को बदल दिया है। एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। क्योंकि, ट्रंप के तल्ख तेवर के बाद क्रूड के दाम में उछाल आया है। क्रूड एशियाई बाजारों के लिए बेहद संवेदनशील मसला है।

कैसी रही शुरुआत?

निफ्टी 22,838 के स्तर पर करीब 130 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि BSE सेंसेक्स 73,734 के आसपास लगभग 370 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की शुरुआत ही गैप-डाउन के साथ हुई और फिलहाल यह अपने ओपन के आसपास ही ट्रेड कर रहा है, जो कमजोरी को दर्शाता है। सबसे बड़ी चिंता मार्केट ब्रेड्थ है, जहां 50 में से केवल 2 शेयरों में तेजी है, जबकि 47 शेयर गिरावट में हैं। यह संकेत देता है कि बिकवाली व्यापक है और केवल चुनिंदा स्टॉक्स तक सीमित नहीं है। वॉल्यूम और वैल्यू के आंकड़े भी दिखाते हैं कि बाजार में सक्रियता बनी हुई है, लेकिन झुकाव साफ तौर पर सेलिंग साइड पर है। इसी तरह सेंसेक्स ने भी 73,734 पर ओपन किया और फिलहाल उसी स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। इंट्राडे में अब तक कोई रिकवरी नहीं दिखी है, जिससे संकेत मिलता है कि शुरुआती सत्र में खरीदारी की कमी है।

इंडेक्सLTPबदलावबदलाव (%)ओपनहाईलोपिछला बंद
Nifty 5022,838.70-129.55-0.56%22,838.7022,838.7022,838.7022,968.25
BSE Sensex73,734.36-372.49-0.50%73,734.3673,734.3673,734.3674,106.85

ब्रॉड मार्केट में चौतरफा बिकवाली

भारतीय बाजार में आज गिरावट सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही, बल्कि ब्रॉड मार्केट में भी साफ तौर पर चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। Nifty 100, Nifty 200 और Nifty 500 सभी इंडेक्स करीब आधा फीसदी तक टूटे हैं, जो संकेत देता है कि बाजार में कमजोरी व्यापक है, न कि केवल चुनिंदा शेयरों तक सीमित।

मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट भी दबाव से अछूते नहीं रहे। Nifty Midcap 100 करीब 0.50% और Nifty Smallcap 100 लगभग 0.39% गिरावट में हैं। यह दिखाता है कि रिटेल और हाई-बीटा सेगमेंट में भी मुनाफावसूली हावी है।

इंडेक्सकरंट लेवलबदलाव (%)पिछला बंद52W हाई52W लो
Nifty 10023,453.20-0.54%23,579.4526,975.1522,720.45
Nifty 20012,818.20-0.53%12,886.4014,700.9512,396.10
Nifty 50021,085.30-0.51%21,194.0524,144.2020,385.65
Nifty Midcap 10054,218.90-0.50%54,492.6561,548.8550,088.60
Nifty Smallcap 10015,790.55-0.39%15,853.0519,224.9514,986.00

गिरावट की सबसे अहम बात यह है कि लगभग सभी ब्रॉड मार्केट इंडेक्स एक साथ लाल निशान में हैं, जिससे मार्केट ब्रेड्थ बेहद कमजोर बनी हुई है। ऐसे माहौल में निवेशकों का रुख स्पष्ट रूप से सतर्क नजर आ रहा है और जोखिम लेने की क्षमता घटती दिख रही है।

कुल मिलाकर, ब्रॉड मार्केट में यह गिरावट बताती है कि बाजार फिलहाल किसी मजबूत ट्रिगर के अभाव में दबाव में है और जब तक व्यापक खरीदारी नहीं लौटती, तब तक रिकवरी सीमित रह सकती है।

सेक्टोरल मार्केट में भी गिरावट

आज की गिरावट केवल इंडेक्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि सेक्टोरल स्तर पर भी व्यापक कमजोरी देखने को मिल रही है। बाजार के लगभग सभी प्रमुख सेक्टर इंडेक्स गिरावट में हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि बिकवाली चौतरफा है और किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं है।

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में दबाव ज्यादा नजर आ रहा है, जहां PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स कमजोर हैं। इसके साथ ही ऑटो, FMCG और IT जैसे डिफेंसिव और कंज्यूमर आधारित सेक्टर भी गिरावट में हैं, जो बाजार में व्यापक कमजोरी को दर्शाता है।

इंडेक्सकरंट लेवलबदलाव (%)पिछला बंद
Nifty Auto24,227.75-0.50%24,350.40
Nifty IT30,489.30-0.48%30,636.55
Nifty FMCG46,362.25-0.51%46,600.05
Nifty Metal11,602.70+0.17%11,583.50
Nifty Pharma21,765.50-0.32%21,835.35
Nifty PSU Bank8,267.85-0.67%8,323.95
Nifty Realty682.00-0.74%687.10
Nifty Oil & Gas10,622.10-0.68%10,694.35

रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि निवेशक फिलहाल जोखिम से दूरी बना रहे हैं। केवल मेटल सेक्टर में हल्की मजबूती दिखाई दे रही है, जो कमोडिटी कीमतों में तेजी का असर हो सकता है। कुल मिलाकर, सेक्टोरल ट्रेंड यह संकेत देता है कि बाजार में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है और निवेशकों की धारणा फिलहाल निगेटिव बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article