बिजनेस

Top Large Cap Fund: ये हैं टॉप लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स, 3 सालों में दिया सालाना 28% रिटर्न

Top Large Cap Fund: निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड का बीते तीन सालों का सालाना रिटर्न 27.87 फीसदी रहा है। इस फंड में कोई लॉक-इन नहीं है। हालांकि निवेश के बाद 7 दिनों के अंदर पैसा निकालने पर एग्जिट लोड 1 फीसदी है।

Image

इन म्यूचुअल फंड्स ने 3 सालों में दिया सालाना 28% रिटर्न

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने दिया शानदार रिटर्न
  • 3 सालों में दिया सालाना 27.87 फीसदी रिटर्न
  • जेएम लार्ज कैप फंड का रिटर्न रहा 25.48%

Top Large Cap Fund: म्यूचुअल फंड आम तौर पर दो तरह के होते हैं। इनमें डेट और इक्विटी शामिल हैं। इक्विटी फंड तीन तरह के होते हैं। इनमें लार्जकैप फंड, मिड कैप फंड और स्मॉल कैप फंड शामिल हैं। इन तीनों में से स्मॉल और फिर मिड कैप फंडों में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। मगर ज्यादा सेफ्टी लार्ज कैप फंड में होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन फंडों का अधिकतम पैसा लार्ज कैप कंपनियों में निवेश किया जाता है, जो कि कम स्थिर होती हैं। यदि आप भी लार्ज कैप फंड में निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बीते 3 सालों में सबसे अधिक सालाना रिटर्न देने वाली लार्ज कैप कंपनियों की जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें -

निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड

निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड का बीते तीन सालों का सालाना रिटर्न 27.87 फीसदी रहा है। इस फंड में कोई लॉक-इन नहीं है। हालांकि निवेश के बाद 7 दिनों के अंदर पैसा निकालने पर एग्जिट लोड 1 फीसदी है। इस फंड ने 98.74 फीसदी पैसा इक्विटी में निवेश किया हुआ है।

जेएम लार्ज कैप फंड

जेएम लार्ज कैप फंड का बीते तीन सालों का सालाना रिटर्न 25.48 फीसदी रहा है। इस फंड में कोई लॉक-इन नहीं है। हालांकि निवेश के बाद 30 दिनों के अंदर पैसा निकालने पर एग्जिट लोड 1 फीसदी है। इस फंड ने 94.84 फीसदी पैसा इक्विटी में निवेश किया हुआ है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड का बीते तीन सालों का सालाना रिटर्न 25.04 फीसदी रहा है। इस फंड में कोई लॉक-इन नहीं है। हालांकि निवेश के बाद 1 साल के अंदर पैसा निकालने पर एग्जिट लोड 1 फीसदी है। इस फंड ने 91.18 फीसदी पैसा इक्विटी में निवेश किया हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर लार्ज कैप म्यूचुअल फंडों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article