बिजनेस

BSNL Related Stock: BSNL के तेजी से बढ़ रहे यूजर्स, बंपर कमाई करा सकते हैं MTNL, HFCL सहित ये 4 स्टॉक

BSNL Related Stock poised to benefit: प्राइवेट कंपनियों ने टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है। इस बीच बीएसएनएल को नए ग्राहक जोड़ने का का अवसर मिला है और कंपनी ने 27 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े भी हैं। इनमें से कई मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आए हैं। ऐसे में कुछ ऐसी कंपनियां भी चर्चा में हैं जिन्हें बीएसएनएल के नए जलवे से फायदा मिल सकता है और उनके शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है जिससे निवेशकों को भी फायदा हो सकता है।

Image

कौन से हैं वो शेयर जिनका BSNL से है लेना-देना।

Photo : Twitter

BSNL Related Company: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के टैरिफ प्लान बढ़ाने के बाद BSNL की सिम की डिमांड बढ़ी है। जहां BSNL की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है वहीं इन प्राइवेट कंपनियों ने कीमतों में 11 से 25 फीसदी तक का इजाफा किया है। BSNL ने 27 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। ऐसे में BSNL से जुड़ी कंपनियों को नए ग्राहक के जुड़ने से 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

MTNL Share Price: MTNL

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार एमटीएनएल का ऑपरेशन BSNL को देना चाह रही है। इसे BSNL को फिर से नए तरीके से खड़ा करने के तौर पर देखा जा रहा है। इन्हीं खबरों के बीच MTNL के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को MTNL के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयर की कीमत अभी 97.08 रुपये है।

Tejas Network Ltd Share Price : तेजस नेटवर्क

BSNL ने तेजस नेटवर्क को अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है। मई में BSNL ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्टियम को 4G नेटवर्क के लिए 15,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। तेजस नेटवर्क इसी कंसोर्टियम का हिस्सा है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1295.20 रुपये के लेवल पर थे। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 67 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

HFCL Share Price

देश भर में ब्राडबैंड की बढ़ती मांग को देखते हुए इस कंपनी की भूमिका काफी अहम हो जाती है। हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड को देश भर में ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क अपग्रेड करने के लिए 11.3 अरब रुपये का काम मिला है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का भाव 123.25 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 83 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

TCS Share price: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और BSNL ने 1000 गांवों में 4जी सर्विसेज पहुंचाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का समझौता किया है। दोनों कंपनियों मिलकर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाना चाहती हैं। साथ ही जियो और एयरेटल के लिए एक बेहतर विकल्प खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं। एशिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के शेयर शुक्रवार 4389.95 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 29 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article