बिजनेस

अमीरों की संपत्ति पर लगा ग्रहण, बेजोस के 24 घंटे में डेढ़ लाख करोड़ डूबे; अडानी-अंबानी की दौलत बढ़ी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 24, 2023, 01:13 PM IST

Top Billionaires Loss: दुनिया के सबसे अमीरों की नेटवर्थ में तेजी से कमी देखने को मिल रही है। दुनिया में पहले नंबर के रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स से लेकर वॉरेन बफे तक सभी अमीरों की संपत्ति एक दिन में सबसे ज्यादा घटी है।

Image

जेफ बेजोस

Photo : BCCL

Top Billionaires Loss: दुनिया के सबसे अमीरों की नेटवर्थ में तेजी से कमी देखने को मिल रही है। दुनिया में पहले नंबर के रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स से लेकर वॉरेन बफे तक सभी अमीरों की संपत्ति एक दिन में सबसे ज्यादा घटी है। इनमें अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नो (Bernard Arnault) रहे। जहां एक तरफ अमीरों की नेटवर्थ तेजी से घटी है, तो वहीं भारतीय उद्योगपती गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है।

18 अमीरों की संपत्ति में गिरावट

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, बीते 24 घंटों में टॉप-20 में शामिल 18 अमीरों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। जहां जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 19.8 अरब डॉलर (करीब 1,63,909 करोड़ रुपये) की कमी देखने को मिली है। तो वहीं दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नो के नेटवर्थ में 11.2 अरब डॉलर या करीब 92,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा फ्रांसीसी अरबपति की नेटवर्थ 200 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई है।

एलन मस्क की नेटवर्थ में भी गिरावट

मस्क की नेटवर्थ में भी 2.22 अरब डॉलर या 18,379 करोड़ रुपये की कमी हुई है और ये घटकर 180 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बिल गेट्स (Bill Gates) ने 1.02 अरब डॉलर, वॉरेन बफे (Warren Buffett) ने 2.19 अरब डॉलर, लैरी एलिसन (Larry Ellison) ने 2.90 अरब डॉलर और लैरी पेज (Larry Page) ने 1.95 अरब डॉलर गंवाई है।

ये भी लिस्ट में शामिल

इसके अलावा स्टीव बाल्मर ( Steve Ballmer) की नेटवर्थ में 1.89 अरब डॉलर, सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) की 1.86 अरब डॉलर, लंबे समय बाद टॉप-10 में एंट्री लेने वाले फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को 554 मिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। इस फेहरिस्त में आगे कार्लोस स्लिम हेलू, फ्रैंकोइस बेट्टनकोर्ट, अमानिको ऑर्टिगा, जिम वाल्टन, रॉव वाल्टन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अडानी-अंबानी की नेटवर्थ बढ़ी

दुनिया के टॉप-20 अमीरों में से सिर्फ भारतीय अरबपतियों की संपत्ति बीते 24 घंटे में बढ़ी है। गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) 4.38 अरब डॉलर बढ़कर 64.2 अरब डॉलर हो गई है। वहीं एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 5.49 मिलियन डॉलर की बढ़त के साथ बढ़कर 84.1 अरब डॉलर हो गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article