टेक एंड गैजेट्स

नेटफिलिक्स यूजर को ऐसा प्यार पड़ेगा महंगा, कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 24, 2023, 11:28 AM IST

Netflix Crack Down On Password Sharing: एक समय था जब नेटफ्लिक्स पासवर्ड को शेयर करने को बढ़ावा देता था। नेटफ्लिक्स के 2017 में किए गए पोस्ट में लिखा गया था कि, "पासवर्ड शेयर करना प्यार है।" पर अब वह अपना प्लान बदल रहा है।

Image

नेटफ्लिक्स

Photo : iStock

Netflix Crack Down On Password Sharing: एक समय था जब नेटफ्लिक्स पासवर्ड को शेयर करने को बढ़ावा देता था। नेटफ्लिक्स के 2017 में किए गए पोस्ट में लिखा गया था कि, "पासवर्ड शेयर करना प्यार है।" पर अब वह अपना प्लान बदल रहा है। कंपनी ने अब पासवर्ड शेयर करने वालों पर नकेल कसने के अपने प्रयासों में तेजी लाई है। ये न केवल अमेरिका बल्कि 100 से अधिक अन्य देशों में भी लागू किया जा रहा है। लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का उद्देश्य रेवेन्यू जनरेट करने के नए तरीके खोजकर पासवर्ड उधार लेने की लिमिट लगाना और विज्ञापन-सपोर्ट के विकल्प पेश करना शामिल है।

ये भी पढ़ें

कंपनी ने ईमेल भेजना किए शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को, नेटफ्लिक्स ने 103 देशों और क्षेत्रों में ग्राहकों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मैक्सिको और ब्राजील जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। ईमेल स्पष्ट रूप से बताया गया है कि एक नेटफ्लिक्स खाते का उपयोग केवल एक ही घर में किया जाना चाहिए। हालांकि, भुगतान करने वाले ग्राहकों के पास एक्स्ट्रा चार्ज देकर अपने घर के बाहर के सदस्य जोड़ने का विकल्प है। संयुक्त राज्य में, यह शुल्क प्रति माह 8 डॉलर (660 रुपये) है।

चल रही टेस्टिंग

नेटफिलिक्स में सदस्यों को किसी व्यक्ति की प्रोफाइल को ट्रांसफर करने का फीचर भी दिया जाता है, जिससे उन्हें अपनी हिस्ट्री और सुझाव को बनाए रखने की अनुमति मिलती है। नेटफ्लिक्स का ये शेयरिंग रोकने का कदम दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक परिवारों में अजमाया जा रहा। भारतीय बाजार में कंपनी ने अभी तक पासवर्ड क्रैकडाउन लागू नहीं किया है, लेकिन जल्द ही कभी भी इसकी उम्मीद की जा सकती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article